लोकतंत्र-मंत्र

सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह जी की अहम भूमिका -प्रधानमंत्री मोदी

जीवनपर्यंत जन कल्याण के लिए समर्पित रहे कल्याण सिंह – प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के लखनऊ स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हम सबके लिए यह शोक की घड़ी है कल्याण सिंह जी के माता पिता ने उनका नाम कल्याण सिंह रखा था उन्होंने अपने जीवन कर्मों से अपने माता.पिता द्वारा दिए गए नाम को सार्थक किया वह जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए उन्होंने जनकल्याण को ही अपना जीवन मंत्र बनाया और भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनसंघ और पूरे परिवार को एक विचार के लिए देश के उज्जवल भविष्य के लिए उन्होंने समर्पित किया ।
कल्याण सिंह जी भारत के कोने कोने में एक विश्वास का नाम बन गए थे एक प्रतिबद्ध निर्णय करता का नाम बन चुके थे और जीवन के अधिकतम समय वे जन कल्याण के लिए हमेशा प्रयत्न रत रहे उनको जब भी जो दायित्व मिला चाहे वह विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो चाहे राज्यपाल की जिम्मेदारी हो हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने जन सामान्य के विश्वास का प्रतीक बने देश ने एक मूल्यवान शख्सियत , एक सामर्थ्य नेता खोया है हम उनकी भरपाई के लिए उनके आदर्शों संकल्पों को लेकर के अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें।
मैं भगवान प्रभु श्री राम के चरणों में प्रार्थना करता हूं प्रभु राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें ,उनके परिवार को  इस दुख को सहन करने की शक्ति दे और देश में भी यहां के मूल्यों, आदर्शों ,संस्कृति ,परंपराओं पर विश्वास करने वाले हर दुखी जन को प्रभु राम प्रभु राम ढाढंस दें यही प्रार्थना करता हूं।

वीडियो न्यूज़ देखने के लिए कृपया नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें 

https://youtu.be/a87vTt99Y2M

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

18 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

18 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

18 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago