लोकतंत्र-मंत्र

पत्रकार के साथ शर्मनाक दुर्व्योवहार व मारपीट के विरोध में पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

देवरी कला. सीधी जिले के पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई अमानवीय घटना के विरोध में देवरी के पत्रकारों ने दिन बुधवार को एसडीओपी आपस पहुंच कर राज्यपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा डीजीपी आदि के के नाम का ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई की सीधी जिला के कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा जिस तरफ से पत्रकार कनिष्क तिवारी के साथ अमानवीय व घिनौना कृत्य किया गया हैए थाना प्रभारी के पद एवं दायित्व से पृथक व्यक्तिगत खीझ और पद के दुरूपयोग की श्रेणी में आता है  ऐसी पुलिस अधिकारी को पद पर रहने का अधिकार नही है। ऐसे शासकीय सेवक शासन प्रशासन की क्षवि को खराब करने वाले होते है। आम जनता में इसका विपरीत संदेश जाता है। महामुहिम राज्यपाल महोदय जी को प्रेषित ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकार को प्रताड़ित और अपमानित करने में सहभागी रहे थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस वालो के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही की जावे। कानून तोड़ने वाला हर व्यक्ति दण्ड का भागीदार है चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यो न हो।अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि दोषी थाना प्रभारी के साथ अन्य सहभागी पुलिस कर्मीयों पर आपराधिक मामला दर्ज कर नौकरी से बर्खास्त करने की कृपा करें। एवं मध्यप्रदेश में पत्रकारो को सुरक्षा प्रदान करने एवं पत्रकारो के साथ अभद्र व्यवहार करने वालो के खिलाफ दण्डनीय धारा के तहत कानून लागू किया जावे। जिससे पत्रकार निश्चित भाव से अपने दायित्व का निर्वाह ईमानदारी निष्ठा और लगन के साथ कर सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक खबर का कवरेज गए  पत्रकार तिवारी को उनके केमरामेन के साथ कोतवाली लाकर अर्घनग्न अवस्था में उनका फोटो खीेचा गया और उसे वायरल किया गया था मामले के तूल पकड़ने के बाद संबधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी किया गया था ज्ञापन देने वालों में मनोज स्वामी दीपक चौरसिया बलराम जाटव श्यामसुंदर परिहार मुबीन खान नितिन ठाकुर नरेश गौर आशीष दुबे त्रिवेंद्र जाट संतोष विश्वकर्मा रईस खान सतीश जैन सौरभ नगरिया अमित राजपूत प्रवीण पाठक भरत ठाकुर मोती ठाकुर आदि बड़ी संख्या में देवरी के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राजा भैया की रामकथा पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

16 hours ago

भारत समिट में विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की ताली, भाजपा ने खोला मोर्चा

अमित शाह बोले- विदेश नहीं, गांवों में जाइए हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय…

19 hours ago

मध्य प्रदेश में 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने की तैयारी

भोपाल। भारतभवः  मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे लाखों…

2 days ago

मध्यप्रदेश – कांग्रेस में CM की कुर्सी पर घमासान!

मध्यप्रदेश कांग्रेस में CM की कुर्सी पर नजरें! चुनाव अभी दूर, मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी…

2 days ago

महंगाई का एक और झटका! अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

भोपाल/सागर। आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। अमूल और…

3 days ago

महंगाई ने तोड़ी छह फीसदी की सीमा! दूध, सब्जी से लेकर साबुन तक महंगे

नई दिल्ली | भारतभवः  महंगाई एक बार फिर आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा…

3 days ago