राजनीतिनामा

भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश में हिंदुत्व आस्था यात्रा

भोपाल। कल 7 सितंबर से कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा 24-25 नवंबर को प्रदेश में बुरहानपुर से प्रवेश करेगी और 16 दिन में 382 किलोमीटर प्रदेश में पैदल चलेंगे। इस दौरान नर्मदा और क्षिप्रा में डुबकी लगाएंगे। महाकाल मंदिर में माथा टेकेंगे। माना जा रहा है प्रदेश में यह यात्रा भारत जोड़ों के साथ-साथ हिंदुत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए साफ्ट  हिंदुत्व उभार की भी यात्रा रहेगी।

दरअसल, प्रदेश में जिस तरह से मिशन 2023 की तैयारियों में दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस जुट गए हैं। भाजपा में जहां 2 दिन से लगातार बैठकों का दौर  चल रहा है पिछले चुनाव में हारी हुई विधानसभा सीटों को जीतने की रणनीति बन रही है। 27 सितंबर को जिन नगर पालिका और नगर परिषद में चुनाव होना है उनके प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार निगम – मंडलों में नियुक्तियां जिला अध्यक्षों को हटाने जैसे निर्णय भी आगामी दिनों लिए जा सकते हैं और अमरकंटक की चिंतन बैठक के पहले पूरे प्रदेश का जमीनी आंकलन कर लेने की योजना है और उसी के हिसाब से चुनावी रणनीति बनाई जाएगी तो दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस भी “करो या मरो” की तर्ज पर चुनावी तैयारियों में जुट गई है और इन्हीं तैयारियों के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 16 दिन प्रदेश में रहेगी जिसका फायदा भी कांग्रेसी उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

बहरहाल, कल 7 सितंबर से कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी के नेतृत्व में “भारत जोड़ो” यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 35 किलोमीटर की पदयात्रा कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएंगे। यह यात्रा मध्यप्रदेश में 24:00 25 नवंबर को बुरहानपुर से प्रवेश करेगी और बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा के जिलों की कस्बों से गुजरेगी। जिसमें बोडरली,  छैगांव माखन, सनावद, बड़वाह, सुसनेर प्रमुख रूप से हैं। महाराष्ट्र से प्रवेश करेगी पदयात्रा और राजस्थान की तरफ जाएगी। इस दौरान 16 दिन में लगभग 382 किलोमीटर प्रदेश में राहुल गांधी पैदल चलेंगे। उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद एक बड़ी सभा की भी कांग्रेस तैयारी कर रही है। यात्रा के दौरान गांधी नर्मदा और क्षिप्रा में स्नान करेंगे। साथ ही रास्ते में मिलने वाले मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद और चर्च में जाकर माथा भी टेगेंगे। यात्रा का जहां पड़ाव होगा वहां रोजाना शाम को सर्व धर्म प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएंगी। यात्रा में 118 यात्री पूरे साड़े 3000 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से लगभग 100 पद यात्री साथ चलेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और भारत जोड़ो यात्रा की मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. रागिनी नायक का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पद यात्रियों के साथ जमीन पर बैठकर पंगत में ही भोजन करेंगे। यात्रा के दौरान रोज शाम को धर्म सभा और सर्व धर्म सभा प्रार्थनाओं के आयोजन भी किए जाएंगे। मध्यप्रदेश के रूप में पढ़ने वाले सभी धर्मों के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सूची तैयार कर ली गई है। नायक ने बताया की यात्रा से जुड़ने के लिए आम लोग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।

कुल मिलाकर जिस तरह से प्रदेश में राहुल गांधी यात्रा का कार्यक्रम जारी किया गया है वह “भारत जोड़ो” यात्रा के साथ साथ आस्था जोड़ों यात्रा भी दिखाई दे रही है जिसमें सभी धर्म स्थानों पर जाने और धर्म सभा के आयोजन को विशेष रूप से फोकस किया गया है।

 

देवदत्त दुबे भोपाल मध्यप्रदेश 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

11 मार्च को सागर आएंगे मुख्यमंत्री ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सागर जिले…

9 hours ago

भारत तीसरी बार का विश्व कप विजेता बना

अहमदाबाद। टी 20 विस्वकप के अंतिम मुकाबले को जीतकर भारत ने एक बार फिर विश्कप…

13 hours ago

नेपाल में चौकाने वाली नई राजनीति की शुरुवात

 पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 वोट के भारी अंतर से हराया।…

14 hours ago

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

2 days ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

3 days ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

3 days ago