Categories: Breaking News

मानव अधिकार आयोग ने आठ मामलों में संज्ञान लिया

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आठ मामलों में संज्ञान लिया है। आयोग के माननीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने संज्ञान लेकर संबंधित विभागाधिकारियों से समय-सीमा में जवाब मांगा है।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने भोपाल जिले के बैरसिया ब्लाॅक के एक सरकारी स्कूल में मासूमों को बदबूदार कढ़ी खिलाने से आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों के बीमार हो जाने की घटना पर संज्ञान लिया है। इस घटना में एक छात्रा की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल से  प्रकरण की जांच कराकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने भोपाल शहर के 190 अस्पतालों में आग से निपटने में भारी लापरवाही किये जाने की एक मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार भोपाल के 190 अस्पतालों में आग से निपटने के माकूल इंतजाम नहीं है, फायर बिग्रेड ने शहर के अस्पतालों की फायर सेफ्टी की जांच की तो अभी भी, करीब आधे ऐसे अस्पताल हैं जहां पर फायर सेफ्टी में भारी लापरवाही मिली। मामले में आयोग ने कमिश्नर, भोपाल संभाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर फायर सेफ्टी के तय मानकों के उल्लंघन में संचालित अस्पतालों के विरूद्ध नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर ऐसे अस्पतालों में किसी भी कारण से उपस्थित व्यक्तियों के जीवन की सुरक्षा और उनके तत्संबंधी मौलिक एवं मानव अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित कराकर एक माह में जवाब मांगा है। आयोग ने यह भी कहा है कि फायर बिग्रेड द्वारा जांच के उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल को उपलब्ध करायी गई अस्पतालों की सूची भी प्रतिवेदन के साथ ही भिजवायें।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने भोपाल जिले के संत हिरदाराम नगर में सड़कों के बुरे हाल एवं नागरिकों का धूल मिट्टी से बुरा हाल होने की एक खबर पर संज्ञान लिया है। खबर के अनुसार पहले तो बरसात ने सारी सड़कों को कीचड़ में तब्दील कर दिया था और पानी से भरे गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक एवं राहगीर इसके शिकार होते थे, लेकिन बरसात का दौर बंद होने के बाद अब धूल मिट्टी से आम जनता का बुरा हाल है। भोपाल इंदौर राजमार्ग के बाद सबसे लम्बे प्रेम रामचंदानी आदर्श मार्ग एवं कैलाश डेयरी से हरिजन कालोनी तक जाती सड़क का इन दिनों बुरा हाल है। इस सड़क के किनारे नाले व नाली की विधायक के निर्देश पर सफाई करवाई गई, जिसमें से कई टन कचरा निकला। उसे पूरी तरह से उठाया नहीं गया है। सड़क पहले से ही जर्जर थी, उस पर दोनों तरफ से नाले व नालियों से निकले मलबे को जितना भी उठाया गया और जो बच गया उसके सूखने के बाद वह धूल में तब्दील हो गया है। मामले में आयोग ने नगर निगम आयुक्त, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर उपरोक्त क्षेत्र की सड़कों के उपयोग योग्य/सुविधाजनक आवागमन की व्यवस्था के संबंध में क्षेत्र का तथ्यात्मक प्रतिवेदन एक माह में मांगा है। आयोग ने यह भी कहा है कि 31 मई को डामरीकरण के लिए प्रारंभ प्रक्रिया का प्रगति प्रतिवेदन/वास्तविक स्थिति भी प्रतिवेदन के साथ ही भिजवायें।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने रायसेन जिले के गैरतगंज विकासखंड सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बनाये गये पेयजल यूनिटों का गुणवत्ताहीन निर्माण होने संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार पीएचई विभाग की मिलीभगत से निर्माणकर्ता ठेकेदार द्वारा बनाए गए पेयजल यूनिट कई स्थानों पर बनने के साथ ही टूट गए हैं। जिससे शासन का जल जीवन मिशन का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम फ्लाप शो साबित हो रहा है तथा यह अभियान औपचारिक बनकर रह गया है। मामले में आयोग ने कलेक्टर तथा अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायसेन से प्रकरण की जांच कराकर गैरतगंज विकासखंड के विद्यालयों एवं आगनबाड़ी केन्द्रों पर लगाये गये पेयजल यूनिट्स के उपयोग योग्य होने के संबंध में एक माह में स्पष्ट प्रतिवेदन मांगा है।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने ग्वालियर में तीन कमरों में दो सरकारी स्कूल संचालित होने के मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर शहर के आमखों इलाके में बनाई जा रही स्मार्ट रोड़ के निर्माण के लिए सरकारी स्कूल को तोड़े जाने के बाद अब इस स्कूल को ऐसे भवन में संचालित किया जा रहा है जहां पहले से ही एक स्कूल संचालित किया जा रहा है। ऐसे में दोनों ही स्कूलों के स्टूडेंटस की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिस स्कूल में शिफ्टिंग की गई है, वहां केवल तीन कमरे ही हंै, ऐसे में दो मिडिल स्कूल यहां संचालित करने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, ग्वालियर से प्रकरण की जांच कराकर प्रभावित विद्यार्थियों के शिक्षा के मौलिक/ मानव अधिकार के संरक्षण हेतु प्राथमिकता से कार्यवाही कराते हुए तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने जिला अस्पताल ग्वालियर में मरीजों की हो रही दुर्गती संबंधी एक खबर पर संज्ञान लिया है। ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल में मेडिसिन वार्ड फुल होने के कारण नए मरीजों को गैलरी में भर्ती किया जा रहा है। गैलरी में रात के समय ठंडी हवा के कारण मरीज कंपकपाते रहते है। ऐसे में यह मरीज अपने घरों से रजाई-कंबल मंगाने को मजबूर हैं। वही दूसरी ओर गैलरी में भर्ती मरीजों से 20 मीटर की दूरी पर ही अस्थि रोग विभाग का वार्ड खाली पड़ा हुआ है। अस्पताल निर्माण के कारण परिसर में बना आईसीयू बंद है, वहीं मेडिसिन सहित कई वार्ड फुल हैं। मामले में आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ग्वालियर से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने आईएसओ प्रमाणित जिला अस्पताल मंडला में  ”मरीजों के लिए नहीं केवल व्हीआईपी ड्यूटी में लगाने के लिए है एंबुलेंस” शीर्षक से प्रकाशित एक खबर पर संज्ञान लिया है। खबर के अनुसार जिला अस्पताल में उपलब्ध एंबुलेंस को सिर्फ व्हीआईपी ड्यूटी में ही लगाया जाता है, यहां हालात यह है कि सामान्य दिनों में भी एंबुलेंस को जरूरतमंदों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस अस्पताल में ईलाज के दौरान एक बैगा युवक की मौत हो गई थी। उसके परिजन एंबुलेंस की तलाश में भटकते रहे। अंततः परिजनों को मृतक का शव रिक्शे से ले जाना पड़ा था। मामले में आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मंडला से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने सिंगरौली जिले के सरई थाने में पूछताछ के बाद घर लौटे एक दलित किशोर की मौत हो जाने की घटना पर संज्ञान लिया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, गजराबहरा के रामकृपाल शाह ने बीते शनिवार को थाने में राजबहादुर निवासी धिरौली के खिलाफ अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में आयोग ने पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली से प्रकरण की जांच कराकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

समाचार शाखा भोपाल

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

12 hours ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

13 hours ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

20 hours ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago

गुरु: जो युग को दृष्टि देता है

‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…

2 days ago

CJP के प्रदर्शन के बाद तेज हुई ‘रिजर्वेशन हटाओ’ बहस, 51 लाख फॉलोअर्स का दावा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…

4 days ago