शिक्षा

निष्ठा, लगन और प्रतिबद्धता से ही आयोजन सफल होते हैं- कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता

गौर उत्सव आयोजन के आभार- सत्र को कुलपति ने किया संबोधित

सागर. डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में महान विधिवेत्ता, दानवीर एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर की 153वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित गौर उत्सव के आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के सभागार में आभार-सत्र का आयोजन किया गया. आभार सत्र को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि कोई भी आयोजन बिना सभी एक सहयोग, संकल्प और प्रतिबद्धता के नहीं सफल होता. पिछले दो वर्षों से हम सभी डॉ गौर की जयन्ती सप्ताह भर मनाते आ रहे हैं और इस आयोजन का स्वरुप लगातार बेहतर और बड़ा होता जा रहा है. इसके पीछे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शहर के नागरिक, सम्बद्ध महाविद्यालय और डॉ गौर को मानने वाले हर एक व्यक्ति की निष्ठा, लगन और प्रतिबद्धता ही है जो हम सभी को कुछ नया और बेहतर करने की ऊर्जा प्रदान करती है.

कृपया यह भी पढ़ें –

https://bharatbhvh.com/dr-gaur-is-established-among-us-as-an-idea-ashutosh-rana/ 

डॉ. गौर ने एक-एक पाई संचित करके शिक्षा के इस मंदिर की स्थापना की. हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनके आदर्शों पर चलकर उनके उन सपनों को साकार करने की दिशा में अपना हर संभव योगदान दें जिससे इस विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और अधिक फैले. उन्होंने कहा कि इस पूरे आयोजन में विश्वविद्यालय की हर एक इकाई की भागीदारी हुई. सागर जिला प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, हमारे जन प्रतिनिधि, पत्रकार गण, नागरिकगण सभी ने डॉ गौर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग दिया और अपनी भागीदारी भी निभाई. उन्होंने इसके लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को उपहार भी भेंट किया. मुख्य समन्वयक प्रो. सुबोध जैन ने विभिन्न आयोजन समितियों, उनके सदस्यों, विद्यार्थियों और आयोजन से किसी भी रूप में जुड़े हर एक व्यक्ति के प्रति सह्तोग के आभार जताया. इस अवसर पर प्रो. संजय जैन, प्रो. आर के त्रिवेदी, प्रो निवेदिता मैत्रा, डॉ. एस. पी. गादेवार, डॉ. अभिलाषा दुर्गावंशी, डॉ. राकेश सोनी, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी के पाण्डेय, कर्मचारी प्रतिनिधि अजब सिंह, विवि यंत्री राहुल गोस्वामी ने आयोजन को लेकर अपने अनुभव साझा किये और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए कुलसचिव संतोष सोहगौरा ने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय और अच्छे आयोजन करेगा और हर बार अभिनव प्रयोग करते हुए विश्वविद्यालय सभी के सहयोग से अपनी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी करेगा. उन्होंने सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर प्रो. हेरेल थॉमस, प्रो. यू के पाटिल, डॉ. अलीट मोहन, प्रो. श्वेता यादव, डॉ पंकज तिवारी, डॉ. हिमांशु, डॉ आशुतोष सहित काफी संख्या में विवि के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

8 hours ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

1 day ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

1 day ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

2 days ago

हिरासत में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…

2 days ago

यूजीसी के नियमों पर सरकार का यू-टर्न! विरोध के आगे झुकी केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…

3 days ago