राजनीतिनामा

बिहार में चुनाव तारीखों का हो गया एलान

पिछले कई महीनो से जिस चुनाव की चर्चा पूरे देश में बनी हुई है उन बिहार विधानसभा चुनाव का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है । बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और ग्यारह नवंबर को वोटिंग होगी। चौदह नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव के ऐलान से वोटों की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। पहले चरण का मतदान छठ के एक हफ्ते बाद होगा। गौरतलब है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में दोनो प्रमुख गठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई है। अब यह परिणाम ही तय करेंगे कि दूसरों को सत्ता के सिंहासन पर बिठाने वाले पीके खुद अपने लिये रास्ता बना पाते हैं या नहीं ।बिहार की 243 सीटों के लिए करीब 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक सौ साल से ज्यादा उम्र के 14 हजार वोटर शामिल हैं। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई सुधारों का जिक्र किया, जो इस बार के चुनाव से लागू हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वोटर बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। वहां मोबाइल फोन रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर 12 सौ से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। उन्होंने मतदान में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत के लिए एक नंबर भी जारी किया। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बिहार की सभी पार्टियों ने इसका स्वागत किया और जीत का दावा किया।

#BHARATBHVH

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago