राजनीतिनामा

पुरी से भी कांग्रेस आउट भाजपा की राह हुई आसान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2 चरणों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इस बीच सूरतए इंदौर के बाद अब कांग्रेस को फिर से झटका लगा है। दरअसल ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। मोहंती ने आरोप लगाया है कि पार्टी उन्होंने आर्थिक तौर पर चुनाव लड़ने में कोई मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चुनावों में मिलने वाली फंडिंग के बगैर चुनाव प्रचार करने मेरे लिए संभव नहीं है यही कारण है कि चुनाव लड़ने से मैं मना कर रही हूं। बता दें कि इससे पूर्व सूरत और इंदौर में भी इस तरह की घटना देखने को मिली है। इससे पूर्व इंदौर में कांग्रेस को झटका लगा था। दरअसल यहां से लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

3 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

3 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

3 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago