राजनीतिनामा

दिग्यविजय सिंह ने भाजपा और मोदी की तारीफ की

सुर्खियों में रहने और एक तीर से कई निशाने लगाने का हुनर कांग्रेस नेता दिग्यविजय सिंह को बखूबी आता है और यही वजह है कि पक्ष हो या विपक्ष उन्हे नजरअंदाज कोई नहीं करता । हाल ही में उनके एक टवीट ने कांग्रेस और भाजपा दोनो दलों में हलचल पैदा कर दी है लेकिन कांग्रेस जरा नाराज है तो भाजपा खुश ।

दरअसल दिग्यविजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह संगठन की ताकत है कि दरी पर बैठा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है । इस संदेश को अब सभी अपने अपने नजरिये से देखने में लगे है जहां कांग्रेस के कुछ नेता उनकी बात से सहमत है तो कुछ उन पर भाजपा और आरएसएस की तारीफ करने का आरोप लगा रहे है और भाजपा उनकी पोस्ट पर गदगद है कि दिग्गी राजा ने सच कहा है यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है । खैर दिग्यविजय ने अपना काम कर दिया जहां उन्होने कांग्रेस को संगठन की ताकत का अहसास करा दिया तो नेतृत्व को भी आइना दिखा दिया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राजा भैया की रामकथा पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

16 hours ago

भारत समिट में विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की ताली, भाजपा ने खोला मोर्चा

अमित शाह बोले- विदेश नहीं, गांवों में जाइए हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय…

18 hours ago

मध्य प्रदेश में 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने की तैयारी

भोपाल। भारतभवः  मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे लाखों…

2 days ago

मध्यप्रदेश – कांग्रेस में CM की कुर्सी पर घमासान!

मध्यप्रदेश कांग्रेस में CM की कुर्सी पर नजरें! चुनाव अभी दूर, मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी…

2 days ago

महंगाई का एक और झटका! अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

भोपाल/सागर। आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। अमूल और…

3 days ago

महंगाई ने तोड़ी छह फीसदी की सीमा! दूध, सब्जी से लेकर साबुन तक महंगे

नई दिल्ली | भारतभवः  महंगाई एक बार फिर आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा…

3 days ago