छतरपुर विगत दो महीने से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने वाले मध्य प्रदेश में छतरपुर के बहुचर्चित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब एक दूसरे मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनके भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। आपको बता दें कि, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने जैसे मुद्दे को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं।मीडिया रिपोर्ट की माने तो बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर दलितों के साथ मारपीट करने और पिस्टल हवा में लहराने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने शालिग्राम के खिलाफ एससी-एसटी सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
कृपया यह भी पढ़ें –
पुलिस के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 11 फरवरी को एक शादी में हंगामा मचाया था। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम के हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट थी। वह वीडियो में दलितों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे था। आरोप है कि शालिग्राम ने दलितों को गालियां भी दी थी। बताया जा रहा है कि, बमीठा थाना पुलिस ने दलित लड़की के पिता की शिकायत पर 20 फरवरी को मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। एसपी ने इस वीडियो की जांच के लिए एक टीम भी गठित की है ताकि, सच्चाई का पूरा पता लगाया जा सके।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…