निरोगी-काया

दुनिया में फिर कोरोना की आहट भारत सतर्क

नई दिल्ली। पिछले दो सालो में सदी की सबसे बड़ी महामारी के रूप में साडी दुनिया को झकझोर देने वाले कोरोना वायरस की आहात एक बार फिर सुनाई देने लगी है ।  चीन और उसके अलावा दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के केसेज को देखते हुए भारत की चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिख कर सभी राज्यों को अलर्ट किया है। हालांकि भारत में केसेज बहुत कम हो गए हैं और संसद में सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में एक्टिव केसेज की संख्या 35 सौ से कम है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। इसके बावजूद दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे केसेज की वजह से सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। पांच देशों में बढ़ते केसेज को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने राज्यों से कहा है कि जितना भी संभव हो सभी संक्रमित केस के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इंडियन सार्क-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम की लैब में भेजें जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ज्यादा से ज्यादा सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग चाहता है ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

कृपया यह भी पढ़ें –

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

13 hours ago

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

2 days ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

2 days ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

3 days ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

3 days ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

4 days ago