लोकतंत्र-मंत्र

कांग्रेस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना

 भाजपा सरकार में भू- माफियाओं और सूदखोरों का बोलवाला।

नरयावली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पगारा में ग्राम चौपाल का आयोजन म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यर्पण के साथ ग्राम चौपाल की शुरुआत की गई। चौपाल में ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी को विभिन्न बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। जहां मौके से ही पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों को ग्राम पंचायत पगारा के ग्रामीणों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं से अवगत कराते हुये तय समय सीमा में निराकरण कराने की बात कही।चौपाल में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भू- माफियाओं और सूदखोरों का बोलवाला हैं। जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि ग्राम पगारा, भैंसा,अमावनी, गढ़ोली खुर्द, बिहारीपुरा, पथरिया हाट,वेरखेड़ी सुबंश सहित आसपास के ग्रामों के अनुसूचित जाति, जन जाति वर्ग के लोगों की अधिकांश जमीनों पर भू- माफियाओं और सूदखोरो का कब्जा हैं।

चौधरी ने कहा कि शहर की सीमा से लगे ग्रामों में भू- माफिया और सूदखोर इस कदर सक्रिय हैं कि वह यहां के भोले भाले लोगों को आर्थिक बोझ के तले दबाने पर उतारू हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और भू- माफियाओं और सूदखोरों के मनसूबे कभी पूरे नही होने देंगी। चौपाल में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन,राम स्वरूप कटारे,लक्ष्मण सिंह,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,जयदीप तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किये। ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से रामकिशन पटेल,दयाराम रेकवार, खिलान सौर, माखन रजक,जाहर सिंह, कल्याण यादव, हरिराम सेन, खुबे पटेल, आशीष गोस्वामी, भूपेन्द्र ठाकुर, सुखलाल चढ़ार, रामकुमार रैकवार,रोहित आठ्या,काशीराम अहिरवार, लक्ष्मण रैकवार आदि मौजूद थे।

संवाददाता सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

16 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

17 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

17 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago