लोकतंत्र-मंत्र

जगदीश यादव हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

कांग्रेस स्व.जग्गू उर्फ जगदीश यादव हत्याकांड के विरोध में किया विशाल धरना प्रदर्शन।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाऐं व्यक्त की।

शिवराज सिंह और प्रदीप विधायक लारिया स्पष्ट करें आरोपियों से उनके क्या संबंध है – अरूण यादव

सागर जिलें की बिगडती कानून व्यवस्था, बढते अपराधों तथा विगत दिवस भाजपा नेता एवं उसके परिवार के द्वारा स्व जग्गू उर्फ जगदीश यादव की गाडी से रौंदकर की गई हत्या के विरोध में तथा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही के साथ ही पीढितों को न्याय व संरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच कमेटी के द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वावधान में स्थानीय मकरोनिया चौराहें पर विशाल धरना प्रदर्शन म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। स्व. जग्गू हत्याकांड को लेकर म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,बण्डा विधायक तरवर सिंह लोधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहोने, जिला कांग्रेस के महामंत्री रामकुमार पचौरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, आदि कांग्रेस जनों के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के पूर्व अरूण यादव ने कांग्रेस की जांच कमेटी के साथ साथ कोरे गॉव स्थित स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव के पीढित परिजनों के बीच पहुॅचकर शोक संवेदनाऐं व्यक्त कर उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस दुख भरी घडी में उनके साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खडी रहेंगी। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया व भाजपा के नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि वे यह स्पष्ट करें कि स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव के हत्या के आरोपियों से उनका क्या संबंध है ? उन्होने कहा कि समूचे म.प्र. में अगर सबसे ज्यादा गुडागर्दी और आपराधिक घटनाऐं कही घटित हो रही है तो वह सागर जिले में घटित हो रही है।

यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घटित जांच कामेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन व पीढितों को न्याय दिलाने के लिए उठाई जा रही आवाज का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी घटना के दाषियों पर सख्त से  सख्त कार्यवाही और पीढितों को न्याय व संरक्षण दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी। म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं पूूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा बुलंद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिले की बिगडती कानून व्यवस्था बढतें अपराधों के खिलाफ तथा स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव की हत्या के आरापियों को पर सख्त से सख्त कार्यवाही तथा पीढितों को न्याय व संरक्षण दिलाने के लिए वचनबद्ध है और तब तक आंदोलनरत रहेगी जब तक पीढितों को न्याय व घटना के सभी आरोपी जेल में नहीं पहुॅच जाते। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इस क्षेत्र में जुआ सटटा शराब, गंजा आदि के अवैध कारोबार करने वाले फल फूल रहे है जिनकी ओर शासन प्रशासन के नुमाईदों का जरा भी ध्यान नहीं है जिसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निंदा करती है। जांच कमेटी के सदस्य एवं बण्डा विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि सुचिता एवं सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार में अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों का इस कदर बोल बाला है कि आज मकरोनिया कारे गॉव निवासी नवयुवक स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव को अपनी जान गवाना पडी है। कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के मनसूबे पूरे नहीं होने देगी। धरना प्रदर्शन का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष असरफ खान,रामकुमार पचौरी ने किया अंत में आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने माना। धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, वरिष्ठ कांगेस नेता पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, जांच कमेटी के सदस्य, सुरेन्द्र सुहाने, रामकुमार पर्चारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, वीर सिंह यादव, श्रीमति रेखा चौधरी, विकास शर्मा, मुकुल पुरोहित, रमाकांत यादव, सुरेन्द्र सिंह चावडा, दुलारे यादव, जितेन्द्र रोहण, राकेश राय, देवेन्द्र पटैल, शिवपाल यादव, श्रीमति भावना रोहण, संभगीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, अमित यादव, विजय साहू, कमलेश साहू, अमोल सिंह, एड. महजबीन अली, सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे, आशीष ज्योत्सी यासीन खान, मनोज पवार, फिरदोस कुरैशी, प्रदीप पाण्डेय, उत्तम तायडे, आर.आर. पाराशर, शरद राजा सेन, आशीष चौबे, राहुल चौबे, जितेन्द्र चौधरी, दीपक कुर्मी, संदीप चौधरी आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ मुकेश खटीक जमकर हल्ला बोला धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह चावला, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक,कांग्रेस नेत्री माधवी चौधरी चक्रेश सिंघई, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र तोमर, एड. धन सिंह अहिरवार, आनंद यादव, तिलक यादव, शैलेन्द्र यादव, इल्ले सरदार, संदीप यादव, मोनू यादव देव कुमार यादव, राजेश उपाध्याय, बृजेन्द्र नगरिया, विक्रम चौधरी, दिनेश कुर्मी, सूर्यकांत शुक्ला विनोद यादव, अजय अहिरवार, अजीत सिंह, सुदीप पटैरिया, हीरालाल चौधरी, रजिया खान, संध्या राजपूत, सुरेन्द्र करोसिया मार्शल खान, बी.डी पटेल, गौतम चंद, शरद पुरोहित, हेमराज रजक, रवि सोनी, सुधीर तिवारी, इम्तयाज हुसैन, दीनदयाल तिवारी, डॉ संदीप सबलोक, ठाकुर दास कोरी, शैलू गुरू राकेश सरवैया, अन्य उपस्तिथ थे

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब से मौतों का मामला: बंडा पहुंचा न्यायिक जांच आयोग

सागर। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने के मामले…

2 hours ago

सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लें संकल्प – सांसद वानखेड़े

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर…

2 hours ago

आलू से सोना बनाने वाले बयान पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

 बनासकांठा के किसान पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं - मोदी  गुजरात दौरे…

5 hours ago

शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिला, मंत्री ने बताया पति को जेल भेजने का रास्ता!

सीहोर में लाड़ली बहना की गुहार पर मंत्री करण सिंह वर्मा का जवाब चर्चा में,…

7 hours ago

जनसंघ की विरासत से ‘ जेन जी ‘ की जिम्मेदारी तक….

सागर में राठौर परिवार की चौथी पीढ़ी की राजनीतिक दस्तक जसवंत सिंह राठौर को मिली…

9 hours ago

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

1 day ago