Categories: Breaking News

कांग्रेस नेता की प्रधानमंत्री मोदी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी

नागपुर में ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और शहर के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन ने पीएम मोदी को धमकी देते हुए बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुत्ते की मौत मरेंगे  .

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस मंत्री नितिन राणे और विजय वडेट्टीवार भी मौजूद थे।कांग्रेस नेता शेख हुसैन पीएम मोदी को खुली धमकी देते नज़र आए। जब हुसैन देश के प्रधानमंत्री के लिए विवादित बयान दे रहे थे उस वक्त कांग्रेस के कुछ नेता ताली बजा रहे थे। पीएम को लेकर दिए गए विवादित बयान के आरोप में शेख हुसैन पर नागपुर में एफआइआर दर्ज कराई गई है। हालांकि अब शेख हुसैन ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने भावनाओं में बहकर ऐसा बयान दिया।

बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कहा है कि इस बयान से कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस के दो मंत्रियों के सामने पीएम मोदी को गाली दी गई। कांग्रेस घटिया और निचले स्तर पर उतर आई है। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के लोग हिंसक हो गए हैं और अब तो ये पीएम तक को मारने की धमकी दे रहे हैं। आखिर कैसे ये महात्मा गांधी के नाम पर प्रदर्शन की बात कर रहे हैं।

नागपुर कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन ने यह विवादित बयान नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ करने पर की है। वहीं पीएम मोदी के खिलाफ हुसैन की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए नागपुर बीजेपी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नागपुर बीजेपी प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने विरोध स्थल पर अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago