अपराध

मकरोनिया हत्याकांड : कांग्रेस नेता अरुण यादव मृतक के परिजनों से मिलेंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय अरुण यादव जी सोमवार 2 जनवरी को सागर आएंगे

सागर/ पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव जी सोमवार 2 जनवरी को सागर आएंगे। वे यहां वाहन से कुचल कर मारे गए युवक जगदीश यादव के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे। इसके अलावा वे स्थानीय मीडिया, समाज के वरिष्ठ लोगों व कांग्रेसजनों से भी मुलाकात करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि गत दिनों मकरोनिया क्षेत्र में भाजपा नेता और उसके परिवार द्वारा स्थानीय युवक जगदीश यादव की वाहन से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को कांग्रेस पार्टी ने गम्भीरता से लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। इसी संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  अरुण यादव जी सागर पहुंच रहे हैं। वे सोमवार 2 जनवरी को सुबह भोपाल से रवाना होकर विदिशा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कृपया यह भी पढ़ें –

अरुण यादव यहां से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे सागर पहुचेंगे। यहां आकर वे सीधे ही दिवंगत जगदीश यादव के कोरेगांव स्थित निवास पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलेंगे और कांग्रेस पार्टी की ओर से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें न्याय दिलाने के संबंध में चर्चा करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव शाम 4 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में क्षेत्रीय मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके उपरांत वे यादव समाज के वरिष्ठ लोगों व कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा शासन की दमनकारी नीति से मुकाबला करने के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री यादव शाम 5.30 बजे सड़क मार्ग से भोपाल प्रस्थान करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

संवाददाता सागर

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

6 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago