लोकतंत्र-मंत्र

8 फरवरी को सागर में संत रविदास महाकुंभ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 फरवरी को सागर में संत रविदास महाकुंभ में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री शाहगढ़-बंडा समूह की 291 करोड़ रू. की जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे

कमिश्नर और आईजी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया

संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर सागर के कजली वन में 8 फरवरी को होने वाले संत रविदास महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12.05 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे एमआरसी हेलीपेड आयेगे। श्री शिवराज सिंह चौहान कजलीवन मैदान में आयोजित संत रविदास महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे हेलीकॉप्टर से नसरूल्लागंज  के लिए रवाना हो जायेगें।
कमिश्नर श्री मुकेश शुक्ला और प्रभारी आईजी श्री प्रमोद वर्मा ने आज कलेक्टर श्री दीपक आर्य, एसपी श्री तरूण नायक तथा अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, पंडाल, प्रदर्शनी स्थल, पार्किग और हेलीपेड का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि संत रविदास जंयती के अवसर पर 8 फरवरी को ऐतिहासिक संत रविदास महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ सागर और आसपास के जिलों के हजारों लोगों की उपस्थिति होगी। बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को  देखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद और व्यापक स्तर पर की गई है।
संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी का आयोजन
संत रविदास के जीवन दर्शन, विचार, शिक्षाएं और उनके संदेश पर एक भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हेलीपेड से आकर कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी
बुधवार को कजली वन मैदान में संत रविदास महाकुंभ स्थल पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें सागर के खुरई में बनने वाले विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित किए जाने वाले उपयोगी उत्पाद एवं सामग्री के स्टॉल भी लगाये जाएंगे।
शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना
मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान 8 फरवरी को मध्यप्रदेश जल निगम की शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन भी करेंगे। जल प्रदाय योजना की लागत 291 करोड़ 25 लाख रू. होगी।

कृपया यह भी पढ़े –

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

17 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

23 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago