राजनीतिनामा

मोदी के फैसले पर भाजपा नेताओं का हाल बुरा

क्या जातिगत जनगणना कराने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति में एक और चौकाने वाला निर्णय है यह भी कह सकते हैं कि वैचारिक और नीतिगत मामलों में यू टर्न करने के कई मसलो की तरह यह भी एक है जाति गणना पर यू टर्न चौकाने वाल है कुछ समय पहले तक ऐसा लग रहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए प्रधानमंत्री मोदी जाति गणना नहीं कराएंगे। लेकिन उनकी सरकार ने अचानक एक दिन कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला कर लिया और घोषणा कर दी गई।कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने के लिए यह दांव चला है। यह भी कहा जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए यह फैसला हुआ है। लेकिन यह कोई ऐसा छोटा मुद्दा नहीं है जिसका इस्तेमाल किसी एक राज्य के चुनाव के लिए हो या ध्यान भटकाने के लिए हो।यह बड़ा मसला है और इतना बड़ा यू टर्न है कि भाजपा के सारे नेता हक्के बक्के रह गए। भाजपा कई बड़े नेता फैसले के बाद ट्रोल होने लगे। लोग उनके पुराने वीडियो और बयान खोज कर निकाल कर रहे हैं और उसे केंद्र सरकार के फैसलों के बरक्स रख रहे हैं। सबसे ज्यादा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा निशाना बने हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गडकरी ने एक तुकबंदी सुनाई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी करेगा जात की बात उसको मारूंगा कस कर लात। उनके इस बयान को निकाल कर लोग चुनौती दे रहे हैं कि कब उनकी लात चलेगी। यह भी पूछा जा रहा है कि क्या उन्होंने कैबिनेट की बैठक में जाति गणना पर कुछ कहा या नहीं। असल में भाजपा के नेताओं को अंदाजा ही नहीं था कि प्रधानमंत्री मोदी जाति गणना का फैसला कर सकते हैं। उनको लग रहा था कि हिंदुत्व की व्यापक अवधारणा को खंडित करने का काम मोदी सरकार नहीं करेगी। इसलिए सारे नेता बढ़ चढ़ कर दावा कर रहे थे। भजनलाल शर्मा हों या दूसरे कई नेता जाति गणना को देश और समाज तोड़ने वाला फैसला मानते थे। अगर भाजपा के नेताओं को जरा भी अंदाजा होता कि उनकी सरकार जाति गणना करा सकती है तो वे ऐसे दावे नहीं करते।लेकिन मोदी तो विचारधारा से ऊपर व्यावहारिक राजनीति के हिसाब से फैसले करते हैं। उनको लग रहा है कि इस साल का बिहार चुनाव और दो साल बाद होने वाला उत्तर प्रदेश चुनाव और उसके बाद का लोकसभा चुनाव जाति के आधार पर ही लड़ा जाएगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को जो ताकत मिली वह आगे और बढ़ेगी। इसलिए उन्होंने जाति का कार्ड भी विपक्षी पार्टियों से छीनने का दांव चल दिया

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

9 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

9 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

15 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

15 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

1 day ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago