समाज

सागर :14 मई को कुशवाहा समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

सागर । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सागर संभाग के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में भेंट की । प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को 14 मई 2023 को सागर में आयोजित होने वाले कुशवाह समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया और विभिन्न सुझाव दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि इस सम्मेलन के पूर्व कुशवाह समाज के हित में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में परीक्षण करवाया जाएगा। सम्मेलन के अवसर पर इन निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सागर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत कुशवाह समाज के नागरिकों के कल्याण के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है।

विधायक श्री प्रदीप लारिया के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल पटेल, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एड अर्जुन पटेल, संभागीय अध्यक्ष खूबसिंह पटेल शाहपुर ,महासभा के जिलाध्यक्ष कैप्टन राजकुमार पटेल, कुशवाहा समाज संगठन सागर के अध्यक्ष एडवोकेट के सी पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश पटेल सोमला,टीकमगढ़ जिले के अध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, युवा अध्यक्ष आनंद कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, निवाड़ी जिले के अध्यक्ष रमेश कुशवाहा दमोह जिले से शिवशंकर कुशवाहा, सुरेश पटेल सरपंच रामेश्वर पटेल,सागर जिले के युवा अध्यक्ष खूबसिंह कुशवाहा खिमलासा, दुर्गेश पटेल ,शंकर पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, कमलेश पटेल पार्षद, पृहलाद पटेल पार्षद, नगर अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि कनई पटेल, ललित पटेल, नरेश पटेल, सुनील पटेल ,अमरसिंह कुशवाहा , राकेश पटेल साईंराम, मौसम पटेल, नरेंद्र पटेल ,महिला महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा कुशवाहा श्रीमती रश्मि कुशवाहा तिलिवार्ड , श्रीमती रश्मि कुशवाहा गोपालगंज, जिला महामंत्री नंदराम पटेल बीना, हरिशंकर पटेल एडवोकेट बीना आदि शामिल हुए । सागर के अलावा निवाड़ी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों के कुशवाह समाज के प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

4 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago