Categories: Breaking News

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के खिलाफ याचिका खारिज की

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में देश के जाने माने फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म  ”द कश्मीर फाइल्स”  को  मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और हिंदू समुदाय के सदस्यों को सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की आशंका के कथित आधार पर रिलीज से  रोकने की मांग वाली एक जनहित याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि अनुपम खेर, पल्ल्वी जोशी  और मिथुन चक्रवर्ती जैसे जाने माने अभिनेताओं के संजीदा अभिनय वाली विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म इस शुक्रवार 11 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। जो रिलीज़  के पहले ही सोशलमीडिया  में सुर्ख़ियों में बानी हुई है  चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ;सीबीएफसीद्ध द्वारा जारी सेंसर प्रमाणपत्र को चुनौती नहीं दी। एक प्रभावी वैकल्पिक उपाय की समाप्ति का नियम एक जनहित याचिका में भी लागू होता है जैसा कि निजी हित में शुरू किए गए मुकदमे के संबंध में होता है।

फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या पर आधारित है। जनहित याचिका उत्तर प्रदेश के  इंतेज़ार हुसैन सईद द्वारा दायर की गई। इसमें कहा गया कि जैसा कि फिल्म के ट्रेलर में देखा गयाए ऐसे दृश्य हैं जो भारत के लोगोंए विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और इसमें भड़काऊ दृश्यों का बहुत शक्तिशाली मिश्रण है जो देश में मौजूदा परिस्थितियों में सांप्रदायिक हिंसा का कारण बन सकते हैं। याचिका में यह भी तर्क दिया गया कि ट्रेलर में देखे गए संवाद नस्लीय और धार्मिक टिप्पणी हैं। साथ ही भेदभावपूर्णए मानहानिकारक और भारत के संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उपर्युक्त सभी तर्कों को ख़ारिज करते हुए फिल्म कि रिलीज़ पर रोक लगाने से इंकार कर दिया ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

19 mins ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

30 mins ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

55 mins ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago