नवाचार

देवरी कलां:स्कूली बच्चों को स्वेटर, पेन ,मीठा वितरण कर मनाया जन्मदिन

जनपद उपाध्यक्ष देवरी महेंद्र खल्ला का जन्मदिन का कार्यक्रम प्राथमिक / माध्यमिक स्कूल डमरावीर में मनाया गया। इस अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए शिक्षक अरुण कुमार दुबे ने कि बताया कि किसी विशेष तिथि जैसे जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तिथिभोज के मध्यम से विद्यार्थियों को विशेष भोजन उपलब्ध कराते है उसी क्रम में जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र खल्ला जी को अपना जन्मदिन स्कूल में मनाने का निवेदन किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया । शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री महेंद्र खल्ला जी ने अपने उदबोधन में कहा कि केक प्रथा पाश्चात्य प्रथा है जिससे धीरे खत्म करना है में अपने जनपद क्षेत्र में सभी से निवेदन करुगा की सभी लोग इसी प्रकार अपना जन्मदिन सादगी से छात्रों के साथ मनाये और क्षेत्र के बच्चों का उत्साह वर्धन करे आज में अपने क्षेत्र के बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान देख रहे है वह लाख रुपये की पार्टी से भी अधिक है में अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हु की क्षेत्र के लोगो और स्कूलों में यह जागरूकता आ रही है

मेने तो कई जन्मदिवस मनाये है पर आज के जन्मदिवस को में हमेशा याद रखूंगा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र खल्ला द्वारा समस्त बच्चो को स्वेटर एवं  पेन वितरित कर एवम मीठा खिलाकर व सभी को माला पहनाकर अपना जन्मदिन मनाया तथा पौधारोपण भी किया । जन्मदिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र जैन विकासखंड शिक्षा अधिकारी व विकाशखण्ड श्रोत समन्यवयक श्री बच कैया जी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि दीपक ठाकुर, राजकुमार दीवान, मनोज स्वामी रहे तथा मंच संचालन नरेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एच एन मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, प्रताप लोधी मिथलेश चौबे, सरपंच प्रतिनिधि अशोक चडार,प्रमोद चौबे सचिव, एस आर आठिया , धीरू बड़कुल, आशीष सेन राघवेंद्र पटेल सहित सेकडो लोगो ने जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र खल्ला को माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

संवाददाता देवरी 

मध्यप्रदेश सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

15 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

16 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

16 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago