लोकतंत्र-मंत्र

9 करोड़ की राशि से बनने वाले राहतगढ़ का बस स्टैंड का भूमि पूजन

महानगरों की तर्ज पर अत्याधुनिक तैयार होगा राहतगढ़ का बस स्टैंड : गोविन्द सिंह राजपूत

9 करोड़ से अधिक की राशि से तैयार होगा बस स्टैंड सागर महानगरों की तर्ज पर सर्व सुविधा युक्त अत्याधुनिक बस स्टैंड तैयार होगा। उक्त विचार राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सुर्खी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ विकासखंड में बस स्टैंड की भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर व्यक्त किए । बस स्टैंड के भूमि पूजन के अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ के विकास में पैसे बाधा नहीं बनेंगे उन्होंने कहा कि राहतगढ़ को महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा बस स्टैंड से इसकी शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ में करोड़ों रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधा युक्त बस स्टैंड तैयार किया जा रहा है जिसमें यात्रियों के लिए यात्री प्रतीक्षालय, व्यवसाय कांप्लेक्स तैयार होगा । उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार बस स्टैंड से विस्थापित होंगे उनको प्राथमिकता के साथ व्यवसाय कांप्लेक्स में स्थान दिया जाएगा ।

कृपया यह भी पढ़ें –

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रेस्ट हाउस को भी यहां से स्थानांतरित कर सर्व सुविधा युक्त अन्यत्र तैयार किया जा रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ विदिशा चौराहे से रेस्ट हाउस बस स्टैंड तक आधुनिक सड़क बनाई जा रही है जिसमें अत्याधुनिक लाइटिंग की जा रही है और पौधारोपण भी किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस रोड को देखने के लिए सागर नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लोग आएंगे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ में बन रहे खेल परिसर स्टेडियम का नाम लोहे पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बस स्टैंड का नाम भी आप सभी की सहमति से लोकार्पण के समय किया जाएगा। मंत्री  राजपूत ने समस्त राहतगढ़ वासियों से कहा कि आप सभी उस जगह को चिन्हित करें जहां की दिल से लिखा जा सके आई लव राहतगढ़ । इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह बटयावदा, नीरज शर्मा, गोलू राय ,अमित राय विनोद कपूर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद नेकीराम खटीक, पुष्पेंद्र मीणा ,बबलू पंडा, विजय सिंह विनोद कपूर अनुराग पाठक, अंकित अग्रवाल, रामकुमार यादव ललित शौकीन रामू नेमा, सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी शासकीय विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

11 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

1 day ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago