पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नौ मई को राज्य में नई सरकार शपथ लेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच चार मई को आए नतीजों के बाद से राज्य के अलग अलग हिस्सों में लगतार हिंसा हो रही है। तोड़फोड़ की घटनाओं के साथ साथ मारपीट और हत्या की कई वारदातें हुई हैं। बुधवार को खबर आई कि पिछले 24 घंटे में कम से कम चार लोगों की हत्या हुई है। और आज सुबह बंगाल के होने वाले मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के पीए और विश्वासपात्र माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर ह’त्या कर दी गई है हत्या के बाद बंगाल में तनाव और अधिक बढ गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जानकारी के अनुसार चंद्रनाथ की गाड़ी को पहले ओवरटेक किया गया फिर उन पर दनादन गोलियां बरसाई गई पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है लेकिन एसा माना जा रहा है कि उसमें उपयोग की गई नंबर प्लेट असली नहीं है।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…
मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…
कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…
नई दिल्ली। भारतभवः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…
बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…