अर्थज्ञान

बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, अब तीन दिन बैंक बंद

नई दिल्ली। भारतभवः 

देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण शुक्रवार को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया था। इसके चलते भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक सहित कई सरकारी और कुछ निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ।हड़ताल का सबसे सीधा असर शाखा स्तर की सेवाओं पर पड़ा। चेक क्लीयरेंस, नकद जमा और निकासी, एफडी से जुड़े काम तथा सरकारी खजाने से संबंधित बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित रहीं। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं हुईं। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते रहे।हड़ताल के बाद बैंक कर्मचारियों को लगातार दो दिन की नियमित छुट्टी भी मिलेगी। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में शाखा स्तर की सेवाएं अब सोमवार को फिर शुरू होंगी।

आखिर क्यों नाराज हैं बैंक कर्मचारी?

बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का कहना है कि इस मुद्दे पर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही है।संगठनों के अनुसार, 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते और नौवें जॉइंट नोट में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी। प्रस्ताव के मुताबिक कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन लगभग 40 मिनट अतिरिक्त काम करना होगा।बताया गया है कि IBA की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देकर केंद्र सरकार के पास भेजा गया था, लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी है।

                         बैंक यूनियनों का तर्क है कि जब पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर समझौते में सहमति बन चुकी है, तो इसके क्रियान्वयन में इतनी देरी क्यों हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। फिलहाल ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी हैं, लेकिन शाखा में होने वाले जरूरी काम के लिए अब सोमवार तक इंतजार करना होगा। #bankstrike #bharatbhvhnews 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

14 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

14 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

15 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago