दुनिया

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सकुशल वापस लौटे

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी आईएसएस पर 18 दिन बिता कर भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सकुशल वापस लौट आए हैं। उनका पूरा अभियान 20 दिन का था। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शुभांशु मंगलवार को धरती पर वापस लौटे। करीब 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मंगलवार, 15 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर तीन बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में उतरा।भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए एक बड़ा और अहम अध्याय पूरा हुआ। चारों अंतरिक्ष यात्री एक दिन पहले सोमवार की शाम करीब पौने पांच बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। ये सभी अंतरिक्ष यात्री 26 जून को भारतीय समय के मुताबिक शाम चार बजे आईएसएस पर पहुंचे थे। एक्सिओम मिशन चार के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन अंतरिक्ष यात्रियों ने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। उनकी वापसी की यात्रा शुरू होने के बाद लखनऊ में उनके माता पिता के साथ देश भर के लोग बेसब्री से उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे थे।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago