राजनीतिनामा

सागर में लगभग 7 लाख लाड़ली बहनों को मिलेगा योजना का लाभ

शिवर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं सुनिश्चित  – कलेक्टर श्री आर्य

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ 25 मार्च से पूरे मध्यप्रदेश में हो रहा है। सागर जिले में इसका मुख्य कार्यक्रम गोपालगंज काली तिगड्डा सांसद कार्यालय के पास होगा। 25 मार्च से प्रारंभ हो रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म के लिए शिविर स्थल पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिसमें प्रमुख रुप से छाया के लिए टेंट एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार गर्मी से बचाव के लिए पंखे भी लगाएं जाएंगे। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले में सर्वे का कार्य कराया गया जिसमें कि सागर जिले में लगभग 6 लाख 93 हजार लाडली बहनों को चिन्हित किया गया है।श्री आर्य ने बताया कि समस्त बहनों को अपने समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक को अपडेट कराने का कार्य भी सीएससी सेंटर, एमपी ऑनलाइन, राशन दुकानों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से 30 अप्रैल तक लाडली बहनों की आवेदन फार्म लिए जाएंगे और उनको आवेदन फार्म के लिए सागर जिले के कुल 1087 वार्डों में आयोजित किए जा रहे हैं जो कि 30 अप्रैल तक लगातार कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि सागर जिले की समस्त जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में एवं नगर निगम के 48 वार्ड एवं कैंट क्षेत्र के वार्डों एवं नगरीय निकायों के समस्त वार्डों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से शिविर आयोजित कर लाडली बहनों की आवेदन फार्म ऑनलाइन करने का कार्य किया जाएगा।कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि समस्त बहनों को लिए शिविरों में आना आवश्यक होगा। शिविरो में आकर लाडली बहनों को अपनी फोटो खिंचाना होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन भरते समय आधार कार्ड एवं लाडली बहना की फोटो का मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बैंक पासबुक की आधार कार्ड से लिंक एवं डीबीटी होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि बहनों को परेशानी न हो इसके लिए बड़े स्तर पर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। बहनों को शिविर में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि नगरीय निकाय के लिए लाडली बहनों के लिए शिविर आयोजित करने के लिए नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं ग्रामीण क्षेत्र में लाडली बहनों की शिविर आयोजित करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है जो कि लगातार शिविरों की मानीटरिंग करेंगे एवं लाडली बहनों के शिविरो में आवेदन फार्म लेने का कार्य कराएंगे।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले की 11 जनपद पंचायतों में    जनपद पंचायत रहली में सर्वाधिक 54475 लाडली बहनों को चिन्हित किया गया है जबकि दूसरे नंबर पर जनपद पंचायत सागर में 51961 बहनों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर निगम में सर्वाधिक एक लाख 7531 बहनों को चयनित किया गया है। जिसमें एक लाख 1 हजार 715 विवाहित लाडली बहनें शामिल है और 5498 विधवा बहने जबकि 318 तलाकशुदा बहनें शामिल है।  नगर निगम के संतरविदास वार्ड में सबसे अधिक 4712 बहनें है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago