भोपाल। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस की 18 महीने की सरकार से संबंधित प्रश्न पूछ रहे हैं। अब कांग्रेस 18 साल की भाजपा सरकार के कार्यकाल के संबंध में विधानसभा में प्रश्न पूछेगी। वैसे कमलनाथ भी शिवराज सिंह से प्रश्न पूछते आ रहे हैं।दरअसल, कल मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट पेश होना है और चुनावी वर्ष का यह आखरी बजट पेश हो रहा है। यही कारण है कि दोनों दलों ने विधायक दल की बैठक में अपनी-अपनी रणनीति बनाई है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में फैसला किया है कि भाजपा सरकार के 18 सालों का हिसाब सदन में पूछा जाएगा। कितनी घोषणाएं हुई, कितनों पर अमल हुआ और इन वर्षों में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सरकार को घेरा जाएगा। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विकास यात्रा पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि 20 दिनों में मुख्यमंत्री ने 12000 करोड़ की घोषणाएं कर दी है पर बजट में इनका कोई प्रावधान नहीं है।
वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा की विधायक दल की बैठक में विपक्ष को करारा जवाब देने की रणनीति बनाई गई और सरकार की उपलब्धियों को बताने की योजना भी बनी।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने विधायकों से वन टू वन चर्चा भी की। सत्ता और संगठन की इन बैठकों में भाजपा चुनावी रणनीति के तहत जातीय समीकरणों को साधने के लिए ऐसे प्रयोग कर रही है। जिसमें साफ-सुथरे चेहरों को आगे कर रही है। सदन के अंदर और सदन के बाहर अब पार्टी आक्रामक रुख अपनाने जा रही है। विपक्षी दल कांग्रेसियों का पहले ही निर्णय हो चुका है कि विधानसभा के अंदर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। यहां तक कि पूर्व मंत्रियों को उनके विभागों के अनुसार वर्तमान मंत्रियों को घेरने की योजना बनी है।कुल मिलाकर प्रदेश की राजनीति चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। अब दोनों ही प्रमुख दल किसी भी अवसर को गवाना नहीं चाहते हैं। इसी कारण बजट सत्र में दोनों ही दल अपने – अपने विधायकों को सदन के अंदर उपस्थित रहने और बेहतर जवाब देने के लिए विधायक दल की बैठक में तैयार करते दिखे।

व्यक्तिगत विचार आलेख

श्री देवदत्त दुबे जी  ,वरिष्ठ पत्रकार  एवं राजनैतिक विश्लेषक मध्यप्रदेश  ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

37 mins ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago