Breaking News

नवरात्रि में आतंक की घिनौनी साजिश नाकाम

भारत में धार्मिक त्योहारों के आरंभ के पहले दिल्ली पुलिस ने आतंकवादियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और त्योहारों के दौरान भीड़ वाली जगहों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को नाकाम किया है दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किए पकड़े गए आतंकवादियों में से दो ने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग भी ली थी खास बात है कि लम्बे समय बाद आतंकी गतिविधि से अंडरवर्ल्ड का सम्बन्ध फिर सामने आया है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के इशारे पर नवरात्रि , दशहरा और रामलीला के दौरान सिलसिलेवार धमाका करना चाहते थे इन आतंकवादियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्धारा एक साथ कई राज्यों में अभियान चलाया गया इस दौरान दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान से यह आतंकवादी पकड़े गए पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले आतंकियों के नाम ओसामा और जीशान कमर है बाकी चारों आतंकियों के नाम मोहम्मद अबू बकर ,जान मोहम्मद शेख ,मोहम्मद अमीर जावेद और मूलचंद लाला है उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकवादियों में से दो आतंकी को अप्रैल में पाकिस्तान ले जाया गया जहां फार्महाउस में उन्हें विस्फोटक बनाने ,एके.47 चलाने  एवं अन्य आतंकी गतिविधियों संबंधी  15 दिन की ट्रेनिंग दी गई थी  ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago