समाज

जयप्रकाश चौकसे : ‘परदे के पीछे’ के रचनाकार को सादर श्रद्धांजली

भारत के प्रमुख हिंदी दैनिक अखबार भास्कर में पिछले 26 वर्षो से निरंतर प्रकाशित होने वाले लोकप्रिय एवं मनभावन कालम परदे के पीछे के रचनाकार जयप्रकाश चोकसे का आज निधन हो गया उन्होने पिछले सप्ताह ही अपने कालम की आखिरी किस्त लिखते हुए पाठको को अपने अंतिम संदेश के रूप में अपनी शारीरिक विवशता जतलाई थी और अब तक मिलने वाले प्रेम का धन्यवाद किया था । चोकसे का कालम यूं तो फिल्मी दुनिया पर आधारित कालम था जो पूरे फिल्म जगत की विविधता को अपने आप में समेटे हुआ लगता था पुराने जमाने फिल्म अभिनेता लेखक गायक और लगभग हर पहलू पर उनका ज्ञान और उसके पीछे की छुपी अनसुनी कहानियां पाठको को प्रतिदिन उनके कालम का इंतजार करने पर विवश कर देता था इन सबके साथ साथ सिनेमा को समाज के साथ जोड़कर उसमें आने वाले परिर्वतनो पर श्री चोकसे की पैनी नजर और दार्शनिक अंदाज उनके हर लेख में नजर आती थी और अपने पाठको को रोज एक नई सीख और जीवन के प्रति एक नया नजरिया प्रदान करती थी । श्री चोकसे ने अपने लेख की अंतिम किस्त में 26 वर्षो से निरंतर जारी अपने ज्ञान और अनुभव की अनोखी लेख यात्रा को विराम देने पर अपने दर्शको से माफी मांगते हुए उम्मीद जताई थी कि यदि विचार की बिजली कौधी तो फिर रूबरू हो सकते है यह विदा है अलविदा नहीं लेकिन यह लिखने के पांच दिन बाद ही उन्होने हम सबको अलविदा कह दिया ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

3 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

3 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

9 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

9 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

1 day ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

1 day ago