लोकतंत्र-मंत्र

लाड़ली बहना योजना से महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी – भार्गव

महिलाओं के हित में राज्य सरकार प्रतिबध्दता से कार्य कर रही है

लाड़ली बहना योजना से महिलाएं स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनेंग- लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव

लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने लाड़ली बहना योजना के द्वितीय किस्त की राशि अंतरण के अवसर पर गढ़ाकोटा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के हित में पूरी प्रतिबध्दता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को स्वावलंबी और सशक्त बनाया जा रहा है। योजना की राशि उनके बैंक खाते में आने से उन्हें छोटे-मोटे खर्चो के लिए  किसी के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ेगा। वे स्वयं इसके लिए सक्षम रहेंगी।इस कार्यक्रम में इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा बहनों के खाते में एक हजार की राशि अंतरित की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका गढ़ाकोटा की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दिनेश लहरिया, श्री हरिराम पटेल, अभिषेक भार्गव, एसडीएम गोविंद दुबे और बडी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद थी।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ाकर 3 हजार रू. की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं हायर सेकेण्डरी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करेंगे उन्हें सरकार की ओर से स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने माताओं से कहा कि अपनी बेटियों को खूब पढ़ाये। आप जन्म देने के कारण माता पिता है। क्षेत्र का विधायक होने के नाते मैं धर्म पिता की तरह हूं। मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि बेटियां आगे बढ़े और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इसके लिए उन्हें जो भी मदद की आवश्यकता होगी, दी जाएगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों के जन्म के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच विकसित करने, शैक्षिणिक, स्वास्थ्य स्तर में सुधार करने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की थी। जिसका लाभ बेटियों को मिल रहा है और वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। योजना से मध्यप्रदेश में लिंगानुपात भी अब बढ़कर प्रति एक हजार पर 956 हो गया है। इस योजना में बालिका के कक्षा 6वी में प्रवेश करने पर दो हजार, 9वी में प्रवेश करने पर 4 हजार, 11 वी में 6 हजार और 12 वी में 6 हजार की राशि दी जाती है और व्यस्क होने पर सवा लाख की राशि दी जाएगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

6 mins ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago