कलमदार

पत्रकारों पर दर्ज प्रकरणो से गृहमंत्री को अवगत कराएँगे – लोकेन्द्र पाराशर

सागर में पत्रकारों के खिलाफ कथित रूप से झूठे प्रकरण दर्ज होने की शिकायत पत्रकारों ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर से करते हुए कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया , ज्ञापन में कहा गया है की  पिछले एक वर्ष से सागर में पत्रकारों के खिलाफ लगातार झूठे मामले दर्ज करने का षड्यंत्र चल रहा है। जिसके चलते पत्रकारों में जमकर आक्रोश है। हाल ही में प्रवेश संवाद अखबार के संपादक श्रीकांत त्रिपाठी के खिलाफ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में निश्चेतना विभाग के प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन द्वारा धारा 384 के तहत प्रकरण गोपालगंज थाने में दर्ज कराया गया है। जिसमें पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते। हुए आवेदन पर ही मामला दर्ज कर लिया। जबकि उक्त डॉक्टर द्वारा दिए गए आवेदन में कहीं भी जबरन वसूली या सिर्फ एक डॉक्टर के ब्लैकमेलिंग का उल्लेख नहीं है। वहीं मामला दर्ज करने से पहले पत्रकार के बयान तक लेना उचित नहीं समझा गया। मामले में फिर से जांच की जाए और झूठा प्रकरण दर्ज कराने वाले पर मामला दर्ज हो।

इसी प्रकार थाना जैसीनगर से अपराध क्रमांक 378/22 में पत्रकार गजेंद्र ठाकुर के विरुद्ध भी षडयंत्र पूर्वक झूठा मामला दर्ज किया गया है। जिसकी अग्रिम जांच राहतगढ़ एसडीओपी कर रहे हैं। – गोपालगंज थाने में इसी माह एक और पत्रकार राजेश मिश्रा पर एफआईआर क्रमांक 583 दर्ज हुई। जिसमें पत्रकार पर झूठा मामला बनाकर प्रताड़ित किया गया। -इसके अलावा पत्रकार शिवम तिवारी पर मकरोनिया थाने में मामला दर्ज किया गया। – पत्रकार अतुल मिश्रा के खिलाफ भी मकरोनिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके इलावा अन्य पत्रकारों पर भी इस वर्ष कथित रूप से झूठे प्रकरण बनाए गए है। जिसके चलते पत्रकार जगत में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। आपसे अनुरोध है कि ऐसे मामलों को मुख्यमंत्री जी और गृहमंत्री जी के संज्ञान में लाकर समय रहते इन मामलों की पुर्न विवेचना कराकर खात्मा लगवाएं। वहीं झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा समस्त पत्रकार सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की रहेगी। पत्रकारोें की समस्याओे को सुनने के बाद भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि वह पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के संबध में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को अवगत करायेंगे और उनसे इस संबध में उचित कार्यवाही करने हेतु निवेदन करेंगे ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

12 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

15 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

18 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago