राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा : मजबूत गढ़ों पर सेंध लगाने की जुगत

प्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियों में जुटे दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस 2018 विधानसभा चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायती राज एवं नगरी निकाय चुनाव के अपने अनुभव के आधार पर कमजोर कड़ियों को दूर करने की कोशिश में जुट गए हैं और इसके लिए अनुभवी एवं दिग्गज नेताओं को मोर्चे पर तैनात किया जा रहा है। दरअसल 2023 के विधानसभा देवदत्त दुबे चुनाव के लिए दोनों ही दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते यही कारण है कि एक-एक करके कमियों को दूर करने की कोशिश तेज हो गई है एक तरफ जहां संगठन स्तर पर बूथ को मजबूत किया जा रहा है दो दूसरी ओर जनाधार वाले नेताओं की सूची बनाई जा रही है लेकिन एक और जो काम महत्वपूर्ण हो रहा है वह है क्षेत्र विशेष को फोकस में लेना मसलन भाजपा जहां चंबल बिनधय और महाकौशल क्षेत्र को फोकस कर रही है वहीं कांग्रेस मालवा मध्य भारत और बुंदेलखंड को ध्यान में रखते हुए रणनीति बना रही है । बहरहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रीवा पहुंचे इसके पहले उन्होंने 26 जनवरी को जबलपुर में झंडा फहराया और ग्वालियर चंबल का इलाके में लगातार दौरे कर रहे हैं इसके पहले अधिकांश दौरे मालवा क्षेत्र में हुआ करते थे लेकिन सर्वे रिपोर्ट और संघ की सिफारिश के आधार पर अब सत्ता और संगठन उन इलाकों पर फोकस करेगा जहां पंचायती राज और नगरी निकाय के चुनाव में पार्टी की कमजोर स्थिति सामने आई है।

कृपया यह भी पढ़ें –

इन इलाकों में नए प्रत्याशियों की तलाश भी की जा रही है और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में इन्हीं क्षेत्रों से प्रतिनिधि दिया जाना  है।  वहीं दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का पूरा फोकस मालवा मध्य भारत और बुंदेलखंड इलाकों पर है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी मालवा क्षेत्र को महत्व दिया गया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी इन इलाकों का दौरा कर रहे हैं बुंदेलखंड में बड़ा मलहरा ,छतरपुर और निवाड़ी में उनके बड़े आयोजन हो चुके हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उन सीटों को  फोकस कर रहे हैं जो भाजपा चार पांच बार से लगातार जीत रही है क्षेत्रों में उन्होंने यात्रा प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने बैरसिया और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और यहां पर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युवक कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस किसान कांग्रेस एनएसयूआई एवं समस्त मोचों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली इन बैठकों में जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस द्वारा बनाए गए भोपाल जिले के समस्त प्रभारी और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। दिग्विजय सिंह के यह दौरे विधानसभा चुनाव तक जारी रहेंगे ।  कुल मिलाकर प्रदेश में तू डाल डाल मैं पात पात की तर्ज पर भाजपा और कांग्रेस ना केवल चुनावी रणनीति बना रहे हैं वरन उन पर अमल भी तेजी से कर रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से छोटे-छोटे दल शक्ति प्रदर्शन करने लगे हैं उससे दोनों ही दलों को अपने इलाकों को बचाए रखने और प्रतिद्वंदी दल के मजबूत इलाकों में सेंध लगाने के लिए मजबूर कर दिया है।

 

व्यक्तिगत विचार-आलेख-

श्री देवदत्त दुबे जी  ,वरिष्ठ पत्रकार  एवं राजनैतिक विश्लेषक मध्यप्रदेश  ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

14 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

15 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

1 day ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago