विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस की तीसरी और संभवतः सबसे अहम बैठक गुरुवार को शुरू हो रही हैं। दो दिन की इस बैठक में विपक्षी पार्टियों को अगले साल के लोकसभा चुनाव को लेकर कई अहम फैसले करने हैं। बैठक के लिए विपक्षी नेताओं का मुंबई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे व राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंबई पहुंचे। दोनों मंगलवार को ही मुंबई पहुंचेंगे। बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मुंबई पहुंचीं। उन्होंने मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उनको राखी बांधी। विपक्षी पार्टियों की तीसरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई ग्रैंड हयात होटल में होगी। पहले दिन यानी गुरुवार को शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विपक्षी नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्ष की तीसरी बैठक में शामिल होंगे। बेंगलुरू में 18 जुलाई को हुई दूसरी बैठक की मेजबानी कांग्रेस ने की थी और पहले दिन सोनिया गांधी ने रात्रिभोज की मेजबानी की थी।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…