लोकतंत्र-मंत्र

कैमरों द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग से सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद हुई है : ब्रिगेडियर

आईसीसीसी में इंटिग्रेट कैमरों द्वारा 24*7 की जा रही मॉनिटरिंग से सागर की सुरक्षा व्यवस्था और भी मुस्तैद हुई है : ब्रिगेडियर –

भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एवं कर्नल ने स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की कार्यपद्धति देख की सराहना

इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में इंटिग्रेट कैमरों से 24*7 की जा रही मॉनिटरिंग से सागर की सुरक्षा व्यवस्था और भी मुस्तैद हुई है। यह बात भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एस पी इस्तला ने कर्नल अविनाश आचार्य के साथ सागर स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कर यहां की कार्यपद्धिति देखने के बाद आईसीसीसी की सराहना करते हुए कही। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक आर्य, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्र शेखर शुक्ला, केंट सीईओ सुश्री श्रेया जैन, कम्पनी सचिव श्री रजत गुप्ता, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री अनिल शर्मा सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। ब्रिगेडियर ने कहा आज वाहन चोरी व अन्य चोरियों जैसे छोटे- छोटे अपराध जो आगे चलकर बड़ी आपराधिक बारदातों को अंजाम देने में आधार बनते थे ऐसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को कैमरों की मदद से तत्काल ढूढ़ने में सागर की पुलिस को सफलता मिल रही है।

कृपया यह भी पढ़ें –

जिससे इन अपराधों के साथ ही अन्य आपराधिक घटनाओं में भी कमी आ रही है। निर्भया ऐप डाऊनलोड कर सिर्फ एक एसओएस बटन दबाते ही आईसीसीसी से तत्काल मदद हेतु सम्पर्क किए जाने एवं यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जाने जैसी जानकारी पाकर उन्होंने कहा की ऐसे नवाचारों से महिला एवं बालिका सबंधी अपराधों को कम करने में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। सागर को स्मार्ट सिटी मिशन के माध्यम से आईसीसीसी जैसी विभिन्न परियोजनाओं को तैयार कर और भी सुरक्षित बनाया जा सका है। उन्होंने अन्य प्रशासकीय सेवाओं जैसे ई-गवर्नेंस, सीएम हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन मॉनिटरिंग, कोरोना महामारी के दौरान आईसीसीसी में बनाएं गए जिला कोरोना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से किए गए कार्य, वैक्सीनेशन महाअभियान की मॉनिटरिंग, चुनाव मॉनिटरिंग, आईटीएमएस द्वारा यातायात व्यवस्थित करने हेतु किए जा रहे कार्य आदि आईसीसीसी से किए जा रहे विभिन्न कार्यों को देखा और विस्तार से जानकारी ली। उन्होने कहा की आईसीसीसी जैसी सुविधाओं को हम आर्मी के केंट एरिया में भी संचालित करने का प्रयास करेंगे। यह स्मार्ट सिटी का सराहनीय प्रयास है जो शहर की इतनी बढ़िया मॉनिटरिंग आईसीसीसी से की जा रही है और आवश्यक डाटा का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है जो आगामी समय में बहुत उपयोगी होगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

15 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

16 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago