मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दो गॉवो को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कि जा रही है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री सड़क योजना से 500 की आबादी वाले गांव मुख्य सड़क से तो से जुड़ गए लेकिन पड़ोस के गांव से नहीं जुड़ पाए, क्योंकि इस योजना में गांवों को आपस में जोड़ने का नियम नहीं है लेकिन अब ऐसे गांव को आपस में जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग कार्ययोजना तैयार कर चुका है। इस पर काम प्रारंभ होने जा रहा है। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने रविवार को दमोह प्रवास के दौरान दैनिक भास्कर के इंजीनियर सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत केवल मुख्य सड़क से गांव को जोड़ा जाता है, जबकि दूसरा गांव जुड़ने का नंबर आता है तो सड़क का एंड पोर्सन आ जाता है। उसके आगे सड़क नहीं बन पाती है, उसे छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले यह काम अपने हाथ में लिया था और अब एक साल के अंदर ही ऐसे सारे गांवों को सड़कें बनाकर जोड़ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीएमजीएसवाई ने सड़कों को जोड़ा है लेकिन दोहरी संपर्क मिसिंग लिंक देखने में मिली। पास के दो गांव को मुख्य मार्ग से अलग-अलग एकल संपर्कता प्रदान की गई है। लेकिन गांव के बीच कच्चे मार्ग को आपस में संपर्कता नहीं दी गई है। ऐसे मार्गों को जोड़ने के लिए कार्ययोजना बन रही है।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…
पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…