राजनीतिनामा

रुद्राक्ष धाम में भजन संध्या कल पूर्व मंत्री पं श्री गोपाल भार्गव करेंगे शुभारंभ

सागर। शुक्रवार 29 नवम्बर को रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ शाम 4 बजे पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक पं गोपाल भार्गव दीप प्रज्वलित करके करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए सभी से भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया है।पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि शाम 4 बजे पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता पं श्री गोपाल भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हो रहे भजन संध्या के इस धार्मिक कार्यक्रम में राजस्थान से आए प्रसिद्ध भजन गायक  विजय राजपूत व सुनील शर्मा की प्रस्तुति 4 बजे से 6 बजे तक होगी। शाम 6 बजे से 9 बजे तक दिग्गज गायिका अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति होगी। इसके साथ भव्य आकर्षक आतिशबाजी के संयोजन से आकाश में रंगों की छटा बिखरेगी। भजन संध्या के आयोजन के लिए रुद्राक्ष धाम मंदिर व पूरे प्रांगण को शानदार लाइटिंग से सजाया गया है।
भजन संध्या की तैयारियों को अंतिम रूप – पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में दायित्व सौंपेसागर। देश के चर्चित भजन गायकों से सजी रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य भजन संध्या के सटीक प्रबधन के लिए पूर्व गृहमंत्रीए वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारीए पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह की उपस्थिति में विशेष बैठक ली। बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 12 प्रभारियों के समन्वय में करीब 100 कार्यकर्ताओं को दायित्वों का विभाजन किया।स्वयंसेवियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह विशुद्ध रूप से धार्मिक आयोजन है। ऐसे आयोजनों की व्यवस्था और प्रबंधन में सहभागिता करने से हमें सेवा समर्पण और आत्मसंतोष के आनंद का अनुभव होता है। ऐसे वृहद आयोजनों का अनुशासित और सटीक प्रबंधन का अनुभव हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम आता है और हम सभी को परिपक्व बनाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति से हट कर किए जाने वाले ऐसे धार्मिक आयोजनों से जीवन में धर्मए संस्कृति और संस्कारों की स्थापना होती है। नई पीढ़ी को इन संस्कारों से अवगत कराना और जोड़ना ऐसे आयोजनों से संभव होता है। उन्होंने कहा कि किसी के पास कितना भी धन वैभव हो महत्व सिर्फ उतने का ही है जो मानव सेवा और कल्याण में लगाया जाए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

1 hour ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

1 day ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

1 day ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

2 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

2 days ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

2 days ago