संस्कृति

डोहेला महोत्सव में प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर, सुखविंदर और कुमार विश्वास की प्रस्तुतियां होंगी

पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने बताया 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजन होगा
सागर। बॉलीवुड सितारों और सेलिब्रिटी आर्टिस्ट की रंगारंग लाइव प्रस्तुतियों के लिए विख्यात खुरई का आगामी डोहेला महोत्सव-2025 तीन दिवसीय होगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 जनवरी को डोहेला महोत्सव में प्रस्तुतियों की शुरुआत बालीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों से सजे आर्केस्ट्रा से होगी। 15 जनवरी को विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर और कवि कुमार विश्वास खुरई में डोहेला महोत्सव की ऑडियंस के बीच अपने विचार रखेंगे और समापन दिवस 16 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर अपनी प्रस्तुति देंगे।पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह द्वारा खुरई किले के भव्य मैदान में 2015 मे आरंभ किए गए डोहेला महोत्सव में विगत वर्षों में बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने अपनी परफॉर्मेंस दी है जिसके लिए यह महोत्सव प्रदेश व देश में विख्यात हो चुका है। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि खुरई का डोहेला महोत्सव इस वर्ष भी अपनी ख्याति के अनुरूप संपन्न होगा जिसके लिए उक्त कलाकारों को प्रस्तुतियों के लिए फाइनल कर दिया गया है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

NEET सिस्टम : सरकार ने बताया ‘फुलप्रूफ’ सुप्रीम कोर्ट ने मांगा UPSC जैसा मॉडल

नई दिल्ली। भारतभवः  मेडिकल में दाखिले की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG एक बार फिर सवालों…

2 days ago

चीनी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर एक महीने में ₹20 किलो की छलांग

नई दिल्ली। भारतभवः  देश में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम उपभोक्ताओं…

2 days ago

अमित मालवीय की विदाई या रणनीतिक बदलाव ?

BJP की सोशल मीडिया टीम में बड़े फेरबदल के मायने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

3 days ago

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का महत्व बढ़ा

बहु प्रतिक्षित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें मध्य प्रदेश के…

3 days ago

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

5 days ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

5 days ago