बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म ‘सैंधव’ से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वेंकटेश के साथ अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म ‘सैंधव’ की घोषणा की। ट्विटर पर नवाजुद्दीन ने कई तस्वीरें साझा कीं और अपने फैंस को इस खबर की जानकारी दी। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य भी नजर आएंगे।
कृपया यह भी पढ़ें –
पहली तस्वीर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म के सेट पर वेंकटेश, राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वेंकटेश और नवाजुद्दीन हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में नवाजुद्दीन ने भगवान हनुमान के फोटो फ्रेम के सामने प्रार्थना की। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब तक के सबसे ऊर्जावान व्यक्ति वेंकटेश दग्गुबाती की 75वीं फिल्म ‘सैंधव’ के साथ कोलेबोरेट करना बहुत ही शानदार है।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…
नई दिल्ली। भारतभवः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…
बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…
तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…
मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…
इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…