राजनीतिनामा

मंत्री भार्गव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा केन्द्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश और बुन्देलखण्ड अंचल को विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। नौरादेही पर एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित करने का किया अनुरोध लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्य-योजना में लंबित विकास परियोजनाओं पर शीघ्र स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया। मंत्री भार्गव ने सागर जिले में स्थित नौरादेही अभ्यारण्य से गुजरने वाले राजमार्ग एस.एच.- 21 के 21 कि.मी. क्षेत्र को ऐलीवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने के लिये अनुरोध किया। उन्होंने कहा के अभ्यारण्य से गुजरने वाले राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही वन्य प्राणियों के लिये उपयुक्त नहीं है और सिंगल लेन मार्ग होने के कारण मार्ग पर दुर्घटनाएँ भी अधिक हो रही है। इस मार्ग को एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाना अति आवश्यक है।

कृपया यह भी पढ़ें –

लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने बताया कि वर्ष 2022-23 की कार्य योजना में 4935 करोड़ रूपये लागत के 14 कार्य सम्मिलित किये गये थे। इनमें से लंबित 11 कार्यों की स्वीकृति के लिये 512 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री गडकरी से किया है। ढाना (सागर) हवाई पट्टी को विकसित करने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से किया लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर सागर जिले में हवाई पट्टी विकसित किये जाने का अनुरोध किया। भार्गव ने बताया कि बुन्देलखण्ड अंचल में सागर सर्वाधिक महत्वपूर्ण शहर है। संभागीय मुख्यालय होने के साथ केन्द्रीय विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्र, वन्य अभयारण्य तथा औद्योगिक विकास की दृष्टि से वायु मार्ग से कनेक्टिविटी की मांग लम्बे समय से की जा रही है। उन्होंने सागर क्षेत्र में प्रशासनिक और व्यवसायिक दृष्टिकोण से ढाना (सागर) स्थित 35 वर्ष पुरानी हवाई पट्टी को विकसित करने का अनुरोध किया। “कोपरा परियोजना” पर्यावरण स्वीकृति के लिये केन्द्रीय मंत्री यादव से मुलाकात लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने ” सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जल संसाधन विभाग की कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिये पर्यावरण स्वीकृति शीघ्र जारी करने का अनुरोध केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से किया। इसके साथ ही भार्गव ने रेहली में टिकीटोरिया माता मंदिर पर बनाये जाने वाले रोप-वे कार्य को है. शीघ्र प्रारंभ कराये जाने के संबंध में भारत सरकार की परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव अलका उपाध्याय 6 शीघ्र जारी की जाये। प्रदेश में 9 मार्गों के नवीनीकरण के लिये 158 करोड़ रूपये के प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग को प्रस्तुत किये गये थे। इसमें से लंबित शेष 77 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का भी अनुरोध किया है। सेतुबंधन योजना में प्रदेश में 23 फ्लाई ओवर निर्माण के प्रस्ताव मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केन्द्रीय मंत्रालय को दिये गये है, जिनमें से 15 की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। भार्गव ने शेष 8 फ्लाई ओवर निर्माण से भी चर्चा की।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पद्मश्री अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी पंचतत्व में विलीन

एसडीएम द्वारा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,  गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया,…

7 hours ago

सुरखी मेरा परिवार, परिवार के हर सदस्य का विकास करना मेरा संकल्प- गोविंद सिंह

ग्राम सोठिया, बरौदासागर और हिन्नोद में मंत्री राजपूत ने किया 15 करोड़ के विकास कार्यों…

2 days ago

DTAB प्रस्ताव के खिलाफ एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का ज्ञापन

केंद्र सरकार से सिफारिश निरस्त करने और होलसेल दवा लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की…

2 days ago

तीन दशक का इंतजार खत्म,अब 33% भागीदारी का रास्ता साफ –  सांसद वानखेड़े

 सागर संसद में सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने संविधान संशोधन विधेयक, संघराज्य क्षेत्र…

2 days ago

क्रॉस वोटिंग रोकने कांग्रेस की कोशिशें हुई तेज

जिस तरह से भाजपा खेमे से चर्चा चल पड़ी है कि वह प्रदेश की राज्यसभा…

4 days ago

महिलाओं को आरक्षण पर भाजपा कांग्रेस में ठनी

संसद में महिला आरक्षण बिल को सभी दलों का सर्मथन प्राप्त है फिर भी इसमें…

6 days ago