सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर नगरनिगम की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की शहर स्तरीय परामर्शी समिति के सदस्य के रूप में नामांकित किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।
सागर स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक के आरंभ में सौंपे गये प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के लिए जारी गाइड लाइन के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन में सागर स्मार्ट सिटी लिण् की परामर्शी समिति में वर्तमान महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को सदस्य नामांकित किया जाता है। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को इस दायित्व के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह ,कलेक्टर दीपक आर्य, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह,डॉ सुशील तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…