राजनीतिनामा

मुख्यमंत्री तक प्रेरक बहाली की मांग पहुंचाऊंगा- भाजपा प्रवक्ता

भोपाल:- आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ भोपाल म.प्र. के बैनर तले महापंचायत की मांग को लेकर नीलम पार्क में इक्ट्ठा हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही,प्रदेश उपाध्यक्ष बालाराम चौहान, प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा महिला मोर्चा नाजिमा खान, सुशीला भदौरिया, राजकुमारी राय द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना,वंदना कर प्रारंभ किया गया। सिरोही ने बताया कि कार्यक्रम में विगत दो तीन सालों में रतलाम जिलाध्यक्ष स्वर्गीय शांतिलाल पवार,मंदसौर जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण परमार,छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मोहन ठाकुर जी के लिए दो मिनिट का मौन धारण किया।कार्यक्रम में 42जिला से हजारों प्रेरकों के साथ सभी जिलाध्यक्ष या प्रीतिनिधियो ने सेवा बहाली के लिए अपने विचार रखे। शिवराज मामा जी से बड़ी संख्या में हम आप के साथ हमारी महापंचायत बुलाई जाए।

इसके बाद कार्यक्रम भाजपा प्रवक्ता मोहित गर्ग को सिरोही ने बताया की 31मार्च2018से निष्कासित का दंश झेल रहे है।हमे शिवराज मामा जी पर पूर्ण भरोसा है कि मामा जी सब कर्मचारियों और अतिथियों की महापंचायत बुलाई गई है।हमारी महापंचायत बुलाकर हमारी सेवा बहाली की जाए। भाजपा प्रवक्ता मोहित गर्ग ने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए सरकार चिंतित है। संविदा प्रेरक बहाली की मांग सीएम साहब के पास पहुंचाऊंगा, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी को भी मांग सौप गया। एसपी महोदय ने कहा प्रेरक बहाली की मांग सीएम साहब पहुंचाने के अनुशंसा की जायेगी।और आपकी जायज मांग है सरकार मानेगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारियों महासंघ प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए बोला शिवराज सिंह चौहान जैसे कोई दरियादिल मुख्यमंत्री नही है आप सब ने साक्षरता दर बढ़ाएगी।आप की सेवा बहाली करनी चाहिए।यही उम्मीद मुख्यमंत्री जी से है। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए बोला कि हम सब को शिवराज मामा जी पर विश्वास बनाए रखे।अन्य कर्मचारियों के जीवन में महापंचायत बुलाकर खुशियों का कमल खिलाने का कार्य कर रहे है प्रेरकों के जीवन में भी खुशियों का कमल खिलाएंगे।सिरोही ने कहा कि प्रेरक सेवा बहाली हेतु भाजपा द्वारा जिले निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में प्रेरक हिस्सा बन कर महापंचायत की मांग करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर बहाली की गुहार लगाते हुए प्रेरकों द्वारा दंडवत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत,प्रदेश उपाध्यक्ष बालाराम चौहान,प्रदेश संयोजक संतोष विश्वकर्मा जी,प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सोलंकी,महेंद्र सिंह गहलोत, महिला मोर्चा नाजिमा खान, सुशीला भदौरिया सहित जिलों से हजारों प्रेरक सामिल हुए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

2 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago