Categories: Breaking News

रीवा की तरह अभियान चलाकर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करे पुलिस – उपमुख्यमंत्री शुक्ल

सागर में 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री शुक्ल

बीएमसी में न्यूरो सर्जरी विभाग को मंजूरी कैंसर उपचार के लिए 50 करोड़ रुपए की मशीन भी लाई जा रही है 

सागर के मसवासी ग्रांट क्षेत्र में 1500 एकड़ क्षेत्र में एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण

मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है विगत दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को गति प्रदान की है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का कार्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से शुरू किया गया हैं। एक लाख करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली केन-बेतबा लिंक परियोजना के पूर्ण हो जाने से बुन्देलखंड के खेतों को सिंचाई हेतु जल एवं लोगों को पेयजल की उपलब्धता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। विगत दिनों खजुराहो में आयोजित कैबिनेट बैठक में अनेक हितकारी निर्णय लिए गए सागर के मसवासी ग्रांट क्षेत्र में 1500 एकड़ क्षेत्र में एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण, सागर को विकास की दिशा में आंगे ले जाएगा। इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 25000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 540 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के लगभग 29000 लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना बुन्देलखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली एक अभूतपूर्व सौगात है। जिला अस्पताल एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को और आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में न्यूरोसर्जरी विभाग को मंजूरी से बीएमसी में सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी की उपलब्धता होगी जिससे सागर को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि बीएमसी में कैंसर अस्पताल के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। साथ ही कैंसर उपचार के लिए 50 करोड़ रुपए की मशीन भी लाई जा रही है।उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में बाईपास रोड बनाने के लिए भू-अर्जन समेत अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं शुरु हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 2026 तक भोपाल-सागर फोर लाइन सड़क मार्ग का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाएगा एवं वर्ष 2027 तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होकर सागर-भोपाल के मध्य फोरलाइन सड़क मार्ग की सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार सागर-दमोह के मध्य भी सीधी कनेक्टिविटी के लिए फोरलाइन सड़क के लिए लगभग 2069 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

रीवा की तरह अभियान चलाकर नशा के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पत्रकारों पर गैर जरूरी मुकदमों को जल्द से जल्द समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए संवेदनशील है, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में सरकार द्वारा पदस्थापना अथवा उचित सहायता राशि प्रदान कर प्रकरणों का निराकरण करते हुए इस दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में उपस्थित पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब, नशा पर प्रभावी कार्यवाही करें। इस अवसर पर विधायक सागर  शैलेन्द्र जैन, विधायक नरयावली प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, श्याम तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी उपस्थित थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

17 hours ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

17 hours ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

1 day ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

1 day ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

1 day ago

1 नवम्बर – व्यापारियों की मांग पर राहुल का जबाब

 CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…

2 days ago