Categories: Breaking News

35 वर्षों में पहली बार राज्य स्तरीय लता मंगेशकर अलंकरण प्रतियोगिता में सागर को मिला प्रथम स्थान

इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय लता मंगेशकर प्रतियोगिता में डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्र हिमांश खरारे को सुगम गायन में सागर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें स्व. के.जी श्रीवास्तव जी की ग़ज़ल प्रस्तुत की। हिमांश सहित सागर संभाग से जीते तीनों प्रतिभागियों के गुरु डॉ.अवधेश प्रताप सिंह तोमर एवं शोधार्थी यश गोपाल श्रीवास्तव से ये संगीत विभाग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । दिनांक 28 सितंबर को देश के महान गायक सोनू निगम एवं संगीत निर्देशक शंकर एहसान लॉय से पुरूस्कार मिला एवं प्रस्तुति हुई। इस उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके गुरुओं को वि.वि माननीय कुलपति यशवंत सिंह ठाकुर, कुलसचिव सत्यप्रकाश उपाध्याय जी, छात्र अधिष्ठाता प्रोफे. डी.के. नेमा, संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो अशोक अहिरवार, अधिष्ठाता डॉ बलवंत सिंह भदोरिया, डॉ राहुल स्वर्णकार ( तबला गुरु ), सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. राकेश सोनी तथा अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। कुछ समय पूर्व संगीत विभाग के छात्र छात्रायें जिनमें दुष्यन्त सिलावट ,मनीष सोनी, भागीरथ लाडिया, कल्याणी राय, आकाश जैन, आशीष मेहरा, दीप्ति तिवारी, दीक्षा सेन , भूपेंद्र अहिर्वार ,गगन राज , अनुकृति रावत, गौरव सोनी, लोकेंद्र दांगी,अपूर्वा भदौरिया एवं अन्य गायन एवं तबला के अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा में चयन हेतु सभी को बधाई एवं शुभाशीष दिया.

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

13 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

21 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago