लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हुआ है, लेकिन कई राज्य एसे है जहां कांग्रेस पूरी तरह विफल हुई है अब चर्चा जोरों पर है कि इन राज्यों में कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है जिनमें बिहार,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ का नाम पहले है । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद वरिष्ठ नेता कमलनाथ को हटाकर राहुल गांधी के खास जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे प्रदेश मे एक भी सीट नहीं जीत सकी । जीतू पटवारी पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दरकिनार करने के आरोप भी है और इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापिस लेने पर हुई किरकिरी के भी । अब देखना यह होगा कि क्या राहुल जीतू पटवारी पर अगले चुनाव तक के लिये विश्वास जतायेंगे या फिर कोई नया चेहरा प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…
देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…