राजनीतिनामा

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान से फिर गरमाई सियासत

पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में है प्रभारी मंत्री के दौरा कार्यक्रम में उन्होने बैठक के बीच में ही फोन कॉल रिकॉर्डिंग जैसे गंभीर आरोप प्रशासन पर लगाए थे जिसके बाद उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने जांच का आश्वासन दिया था । उसके बाद सिंह के एक बयान से फिर राजनैतिक हलचल तेज है जिसमें उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आये नेताओं के लिये अस्वीकार्यता की बात कही शनिवार रात एक दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने बगैर नाम लिए इशारों में कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं पर निशाना साधा है। सागर के मोतीनगर स्थित आदर्श गार्डन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह पहुंचे। पूर्व मंत्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग कितना अत्याचार करते थे। क्या.क्या नहीं होता था। लेकिन कार्यकर्ता हमारे साथ लड़ने मरने के लिए जेल जाने के लिए फर्जी केसों के लिए तैयार रहता था।आज वो कार्यकर्ता हमारे पास आता है तो क्या हम कह दें कि तुम सुरखी विधानसभा के हो। इसलिए मेरे पास मत आओ। क्या इतनी मानवता नैतिकता हमारे पास नहीं होना चाहिए कि वह हमारे पास आता है तो हम उसका काम कर पाए या न कर पाए। लेकिन उससे चाय की तो पूछ ही सकते हैं। इसका मतलब यह थोड़ी हो गया कि हमें सुरखी विधानसभा से चुनाव लड़ना है। में जहां से अभी चुनाव लड़ेंगे खुलकर ऐलान करके लड़ूंगा। चाहे सागर की बात हो या सुरखी की। सिंह के इस बयान के बाद राजनैतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है।
भूपेंद्र सिंह पार्टी से ऊपर नहीं है – गोविंद राजपूत
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान के वायरल होने के बाद वर्तमान में मोहन यादव सरकार में केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जो लोग आये है वह भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेशिक नेतृत्व की सहमति से आये है। भूपेंद्र सिंह पार्टी से ऊपर नहीं है और यदि है तो प्रदेश अध्यक्ष इसका जबाब देंगे ।
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

21 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

22 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

22 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago