Categories: Breaking News

मध्यप्रदेश पुलिस स्मृति दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मकरोनिया दसवीं बटालियन परिसर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पहुंचकर पुलिस के शहीद जवानों को शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक प्रदीप लारिया ने भी दिवंगत पुलिस अधिकारी, जवानों को उनकी वीरता और बलिदान को नमन कर पुष्पगुच्छ  भेंट कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि आज पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस आयोजित किया गया है आज के दिन हम उन पुलिसकर्मियों को याद करें जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम सब चेन और सुकून की सांस इन शहीद पुलिसकर्मियों के कारण ले पा रहे हैं। जब पुलिसकर्मी दिन रात देश के लिए जागते हैं तब हम शांति से देश में रह पाते हैं। यह सब हमारे योद्धा पुलिसकर्मियों की बदौलत है कि हम स्वतंत्रतापूर्वक और सुरक्षित अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।हमारे पुलिसकर्मी जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात देश की रखवाली करते हैं। उन सब पुलिस जवानों के लिए नमन तथा उनके परिजनों के लिए नमन जिन्होंने ऐसे वीर योद्धा हमारे पुलिस विभाग को दिए।पुलिस महानिरीक्षक  प्रमोद वर्मा ने सागर सहित देश के दिवंगत पुलिस कर्मियों के नाम संबोधन किया एवं उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, कि पुलिस स्मृति दिवस हमें हमारे शहीद जवानों की याद दिलाता है और हमें उनकी वीरता और बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर देता है।इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया  ने पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों का शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया जिन में स्व. श्री शिवपाल सिंह कुशवाहा जिला पुलिस बल सागर, आरक्षक स्व. श्री राम भरोसे जोशी, स्व. श्री जय गोविंद सिंह यादव ,स्व. श्री के सी तिवारी, स्व. श्री महीप सिंह, स्व. श्याम लाल दुबे, स्व. दिनेश दुबे, स्व. तेल सिंह के परिजन शामिल रहे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

18 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

18 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

18 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago