राजनीतिनामा

गांव गांव में बनी हैं पक्की सड़कें – घर घर पहुंच रहा शुद्ध पानी: गोविंद सिंह राजपूत

भाजपा प्रत्याशी गोविन्द्र सिंह राजपूत ने सोमवार को क्षेत्र ग्राम नोरजा, खजुरिया, भैंसा, ढ़गरानिया, मनेशिया, पीपरा और ग्राम बसियागंगे में सघन जनसंपर्क किया।

सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को क्षेत्र ग्राम नोरजा, खजुरिया, भैंसा,डगरानिया,मानेशिया, पीपरा और ग्राम बसियागंगे में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान राजपूत के साथ अनेक ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हमने विकास के अनेक कार्य कराए हैं। आप लोगों को मालूम ही है कि आज से 25 साल पहिले सड़कें नहीं थीं। लोगों को कच्ची, पथरीली और गड्ढेदार सड़कों से आना जाना पड़ता था। बरसात में तो और भी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार और मैने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया है।

अब यहां पर वाहन फर्राटे से दौड़ते हैं। हमने यहां की जल समस्या को लगभग हल कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई गांव अब नहीं रहा जहां पक्की सड़क न बनी हो। यदि कुछ गांव रह गये हो तो उनमें भी अतिशीघ्र पक्की सड़कों का निमार्ण किया जाऐगा। भाजपा सरकार और मैंने भरसक प्रयास किया है कि क्षेत्र की समस्याओं को हल किया जाए। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या जलसंकट की थी। महिलाओं, बेटियों को पेयजल लाने के लिए दूर-दूर तक हेंण्डपंप और कुआं तक जाना पड़ता था, लेकिन हमने नलजल योजनाओ के माध्यम से लोगों के घर-घर तक पानी पहुंचाने का काम किया है। गांव-गांव में बनी टंकियों से घर-घर तक टोंटी के माध्यम से पानी पहुंच रहा हैं। मेरा एक ही सपना है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की विकसित विधानसभाओं में शामिल हो। यह सब काम केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। आपके आशिर्वाद से मधयप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बन रही है। इसलिए आप अपना अमूल्य मत सोच समझ कर देना। कांग्रेस सिर्फ सत्ता पाने के लिए हमेशा झूठे वादा करती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से राकेश दुबे, रामकुमार साहू, बलराम साहू, सौरभ साहू, सुन्दर कक्का, निर्मल, मानसिंह आदिवासी, भगवानदास, द्वारका वकील, देवेंद्र, हनुमत सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

7 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

8 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

1 day ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago