राजनीतिनामा

केंद्रीय मंत्री यादव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया

बड़े बहुमत के साथ प्रदेश में फिर बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकारः भूपेंद्र सिंह

सागर,  प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सर्व सुविधायुक्त मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नया मीडिया सेंटर जनता के साथ संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा। केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने शनिवार को दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। पार्टी नेताओं ने पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के पश्चात् मीडिया से चर्चा करते हुए श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बड़े बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर सागर जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री शैलेश केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशवानी, संभागीय मीडिया टोली सदस्य श्री शैलेंद्र ठाकुर, श्री संजय द्विवेदी, श्री प्रदीप राजौरिया उपस्थित रहें। मीडिया सेंटर से पत्रकारों को मिलेगी पार्टी संबंधी हर जानकारीः भूपेंद्र सिंह पत्रकारों से चर्चा करते हुए केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस मीडिया कार्यालय से आप सभी को पार्टी व पार्टी के नेताओं के कार्यक्रमों, दौरों संबंधी सभी जानकारियां मिलती रहेंगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मीडिया के साथ संवाद में भी इस सेंटर की सक्रिय भूमिका होगी। भाजपा के पास है प्रदेश को आगे ले जाने का विजन कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है और उसके पास साल के 12 महीने सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। पार्टी के पास जननेता हैं और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का विजन भी है। पार्टी द्वारा जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें इस विजन की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम सागर संभाग की 26 सीटों में से अधिकांश पर जीत हासिल करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस में चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के बंटवारे के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने का दौर शुरू हो गया है। मीडिया में कांग्रेस की सूचियों को लेकर खबरें आ रही हैं कि कमलनाथ कोटे से इतने और दिग्विजय सिंह के कोटे से इतने लोगों को टिकट दी गई है। श्री सिंह ने कहा कि टिकट वितरण के बाद मध्यप्रदेश में पार्टी को चला रहे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचतान और तेज हो गई है तथा झगड़ों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि आपसी झगड़ों के चलते कांग्रेस पार्टी चुनाव अभियान में बुरी तरह पिछड़ गई है। गरीब कल्याण और महिला सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण और आर्थिक सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कई कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पहली बार लोकसभा, विधानसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास किया है। पंचायतों व नगरीय निकायों में महिला आरक्षण हम पहले से दे ही रहे हैं।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…

2 hours ago

राहुल गांधी का नया ‘सत्याग्रह’ — शिकायत से आंदोलन तक

देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…

3 hours ago

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

1 day ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago