राजनीतिनामा

किसी भी गांव के साथ नहीं किया भेदभाव: गोविंद सिंह राजपूत

गांव गांव में बनी टंकियां घर घर पहुंच रहा शुद्ध पानी जेरा सिंचाई परियोजना से दर्जनों गांवों को मिलेगा पानी

सागर जात बिरादरी की बातें समाजों को आपस में बांटने का काम करतीं हैं और ये बातें चुनाव के समय तक ही होती हैं। सही मायनों में क्षेत्र में किए विकास कार्य ही काम में आते हैं। भाजपा सरकार और मैं जातपात देख कर विकास के कार्य नहीं करते। मैं उन लोगों में से नहीं हूं कि अपने गावों को भूल जाऊं। नगर और गावों में सभी को एक समान मानकर प्रगति की योजनाएं बनाता हूं और उन्हें पूरा करा कर ही मानता हूं। आज सुरखी विधानसभा का हर गांव मुख्य सड़क से जुड़ गया है। इससे ग्रामीणों की पहुंच नगरों तक आसान हो गई है। यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कही। राजपूत शनिवार को ग्राम सत्ताढाना, परगासपुरा, मोचल, तेंदूडाबर, पड़रई, सरखड़ी और ग्राम चेनपुरा में सघन जनसंपर्क कर रहे थे। जनसंपर्क के दौरान सभी गावों में लोगों ने गोविंद सिंह राजपूत को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी दिया।

सहज और सरल स्वभाव के गोविंद सिंह को मतदाताओ का भारी समर्थान मिल रहा है। इस दौरान गोविंद सिंह ने कहा की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 15 माह में किसी के भी खाते में एक नया पैसा नहीं आया जबकि भाजपा सरकार ने अपनी लाड़ली बहनो, किसान भाईयों के खाते राशि दी। नल जल योजनाओं से घर घर में पानी पहुंच रहा है। पहले ग्रामीणों को विवाह जैसे सामाजिक कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता था लेकिन अब अनेक गावों में मंगल भवन बनने से लोगो के सामाजिक कार्य आसानी से संपन्न होने लगे हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि मैने ठाना है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के एक एक गांव में विकास कार्य करूंगा। सुरखी विधानसभा के गांव मेरे ह्रदय में बसते हैं। गावों और किसानों की समृद्धि के लिए छोटे बड़े जलाशय, बांध आदि बनवा कर हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचित कराया है। जेरा सिंचाई परियोजना का काम चल रहा है, इसके बनते ही किसानों को साल भर भरपूर पानी मिलेगा। इन गावों पीने के पानी की बड़ी समस्या थी। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने इस समस्या को हल कर दिया है। गांव गांव में टंकियां बन गईं हैं इन टंकियों से अब घर घर टोंटी से पानी पहुंच रहा है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को रिकार्ड से जीत दिलाने की अपील की। इस अवसर पर जैसीनगर मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, जाहर सिंह, योगेश सिंग गोलू, नारायण पटेरिया, गब्बर सिंह, देवी सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद पटेल, कमल सिंह, कुंवर सिंह, इंद्रराज सिंह , राजा यादव सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

2 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago