संस्कृति

ब्रह्मलीन ग्रहस्थ संत पूज्य गुरुदेव की चतुर्थ पुण्यतिथि

ब्रह्मलीन ग्रहस्थ संत पूज्य गुरुदेव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर लगभग 5400 लोगो को पिलाया शीतल जूस

पंडित केशव महाराज एव दद्दा शिष्य मंडल सागर द्वारा प्रातःकालीन महाआरती के साथ मकरोनिया चौराहे पर विशाल जूस वितरण का आयोजन किया गया

उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित ब्रह्मलीन संत गृहस्थ संत पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दद्दा जी गुरु मां मंदिर में प्रातः10 बजे महाआरती का आयोजन किया गया महाआरती के पूर्व दद्दा जी महाराज का विधिवत पूजन गंगाजल नर्मदा जल इत्यादि से स्नान कराकर, नए वस्त्र धारण कराए गए,पुष्प माला इत्यादि समर्पित की गई, दद्दा शिष्य मंडल सागर के सभी गुरु भाइयों के द्वारा आरती की गई आरती में मुख्य रूप से, राजकुमार तिवारी, अजीत सिंह,उत्तम सिंह ठाकुर, शांति स्वरूप दुबे सुरेंद्र शुक्ला मानवेंद्र मिश्रा, हेमंत रायकवार नितिन राठौर,रीतेश तिवारी, मनीष अग्रवाल, प्रीतम सिंह ठाकुर, सीताराम राम सेन मोहन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे आरती उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया, वही मकरोनिया चौराहे पर शिष्य मंडल के माध्यम से चतुर्थ पुण्य तिथि में विशाल शरबत एवं फल वितरण का आयोजन किया गया करीब 5 हजार से अधिक भक्तों ने भीषण तपती हुई धूप में शीतल पेय पदार्थ को बड़े प्रेम से ग्रहण किया, दीपक दुबे, राजा रिछारिया, अभिषेक गौर एवं इंजीनियर महेंद्र गोस्वामी ने, जूस वितरण की व्यवस्था को संचालित किया, जस्सी सरदार जी ने रुअब्जा का स्वदिष्ट शरबत को बनाया,दद्दा के जयकारों से सारा मकरोनिया क्षेत्र गुंजायमान हुआ श्री राम दरबार मंदिर के महंत केशव गिरी महाराज ने कहा। की दद्दा जी ने अपने जीवन काल में सदैव परमार्थ के कार्य किया और पूज्य दद्दा जी महाराज ने पूरे भारत देश में विश्व विश्व एवं राष्ट्रय कल्याण की भावना से अरबों की संख्या में पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कराया, कई गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया, दद्दा जी परमार्थ की प्रतिमूर्ति थे, शिष्य मंडल के वरिष्ट गुरु भाई अभिषेक गौर जी ने बताया कि जिससे दद्दा जी के अनेक शिष्य के देश विदेश में हैं उन सभी शिष्यों के द्वारा अनेक अनेक जगह पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण सुंदरकांड असहाय गरीब लोगों को भोजन वस्त्र इत्यादि का धार्मिक आयोजन पूरे देश में कई जगह संपन्न हुआ जूस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरयावली विधानसभा के विधायक प्रदीप लारिया, शैलेश केशरवानी, डॉ राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, सुरेंद्र शुक्लाअखिलेश गौर, निकेश गुप्ता, मनीष गोस्वामी,हेमंत रैकवार, शांति स्वरुप दुबे, नीरज गोस्वामी, रि केप्टन जी एन दुबे, पूर्व पार्षद बाबूलाल रोहित, बलवंत सिंह ठाकुर, बडी संख्या मे शिष्य मंडल उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

3 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

6 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

10 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

1 day ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago