राजनीतिनामा

सागर लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन हुआ लामबंद

सागर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला को जताने का लिया संकल्प

सागर/ लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने बैठक कर गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, शिवसेना, आम आदमी पार्टी, जन अधिकार पार्टी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं व पदाधिकारियों की उक्त बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी तथा सागर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला खास तौर पर मौजूद रहे। बैठक का आयोजन पीसीसी के जिला प्रभारी अवनीश भार्गव के निर्देश पर जिला कांग्रेस की ओर से गठबंधन के संयोजक रमाकांत यादव ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए सागर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि यह चुनाव हम-सब मिलकर लडेगे। सबके सहयोग से लड़ेंगे।मै सागर लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा। सागर में नये उद्योगो की स्थापना करवाऊंगा जिससे बेरोजगारी खत्म होगी और क्षेत्र से पलायन रूकेगा। जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि आज हम सब की जवाबदारी है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को सहयोग प्रदान कर जिताने का काम करें जिससे लोकतंत्र एवं संविधान सुरक्षित रह सके । शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि यदि सभी विपक्षी दल एक मत होकर सभी जगह सहयोग कर दें तो भाजपा को हराना कोई बड़ा काम नही। इंडिया गठबंधन के समस्त राजनीतिक दल घर-घर चलकर जनता को मोदी सरकार की कुनीतियों से अवगत कराए तो गठबंधन की सरकार बनना निश्चित है।बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना के नेता पप्पू तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने युवाओं को रोजगार व किसानों को फसल का पूरा दाम देने और बढ़ती हुई महंगाई को रोकने में कोई प्रयास नहीं किया है, जिससे पूरे देश की जनता परेशान है। हम सबको एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाते हुए कांग्रेस को जिताना है। जिसके लिए शिवसेना के सभी सदस्य पूरा सहयोग करेंगे।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी तन- मन- धन से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी । डॉ आशिक अली ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हम सब का एक मंच पर आना बहुत जरूरी है।आम आदमी पार्टी नेता धरनेन्द्र जैन ने कहा कि संविधान का घोर उल्लंघन हो रहा है। यदि इसे रोका नहीं गया तो भाजपा संविधान को खत्म कर देगी।आम आदमी पार्टी के नेता इंजी डी के सिंह ने कहा कि भाजपा का हारना बहुत जरूरी है। कम्युनिस्ट पार्टी नेता कामरेड चंद्र कुमार जैन ने कहा कि नागरिकों के अधिकार खतरे में पड़ रहे हैं। श्रमिकों की स्थिति देश में ठीक नहीं है। भाजपा को हराना बहुत नितांत जरूरी है।बैठक में सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के नेताओं का इंडिया गठबंधन संयोजक रमाकांत यादव ने पुष्पहार से स्वागत किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

16 hours ago

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

2 days ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

3 days ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

3 days ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

4 days ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

4 days ago