राजनीतिनामा

चुनावों में 33% टिकट महिलाओं देकर इतिहास रचे कांग्रेस-डॉ राजेन्द्र चौबे

गढ़ाकोटा(सागर) मोदी सरकार ने महिलाओ को लोकसभा व विधानसभा में उनकी 33प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किये जाने का विधेयक नए संसद भवन के प्रथम सत्र में विगत दिनों पेश किया जिसे सत्ता व विपक्ष ने केवल औवेसी को छोड़कर सभी ने ध्वनि मत से पारित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने विधेयक पर अपना मत प्रकट करते हुए सदन में मोदी सरकार द्वारा जनगणना व लोकसभा परिसीमन का पुछल्ला लगाकर आरक्षण को 2029-30 तक लटकाने व वंचित रखने की रणनीति पर अपना व अपनी पार्टी की असहमति का रुख दृढ़ता से रखते हुए पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आरक्षण सुविधा देते हुए तत्काल आरक्षण को लागू किये जाने का प्रस्ताव रखा गया निसन्देह राहुल जी का उक्त कथन कांग्रेस पार्टी का नारी शक्ति के प्रति सम्मान को प्रकट करने वाला सराहनीय कदम है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर मध्यप्रदेश के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने सु श्री सोनिया गांधी,श्री राहुल गांधी व सु श्री प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी व उनके व्यक्तिगत मेल एड्रेस सहित सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्र लेख कर आग्रह किया है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत विधानसभा व लोकसभा में पिछड़े वर्गों की महिलाओं के अनुपात के अनुसार तत्काल आरक्षण देने की मांग जो सदन में आप लोगों द्वारा रखी परन्तु मोदी सरकार ने उसकी उपेक्षा करते हुए महिलाओं के हक,हिस्से की जायज मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिया जो निसन्देह खेदजनक है तथा संख्या बल की कमी में कारण राहुल जी की उक्त मांग तत्काल पूर्ण नहीं हो सकी इसलिए कांग्रेस पार्टी के इन शीर्ष नेताओं को चाहिए कि जहां वह अपनी उक्त मांग को लागू करने स्वंम सक्षम है उसे अभी व तत्काल लागू करते हुए यह घोषित करें की कांग्रेस पार्टी जैसे अभी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान राज्यों में होने वाले चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस पार्टी महिलाओं आरक्षण दे रही तथा चुनाव वाले राज्यों में पार्टी 33%महिलाओं को उम्मीदवार घोषित करें यह सुखद संयोग है कि कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशियों की चुनाव होने जा रहे किसी भी राज्य की सूची जारी भी नहीं हुई है। डॉ चौबे ने अपने पत्र के अंत मे लिखा है कि कांग्रेस के उक्त कदम से उसका महिलाओं के प्रति पार्टी की पवित्र मंशा व उनको सत्ता में हक़ व हिस्सेदारी दिए जाने की पार्टी की प्रतिबद्धता को उजागर करेगा तथा उक्त निर्णय का लाभ न केवल उक्त चार विधानसभाओं के चुनावों में पार्टी को मिलेगा अपितु पार्टी के इस कदम का जबरदस्त बर्ष 2024 मे प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा इसलिए महिलाओं के हक,हिस्सा व सम्मान में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर तत्परता से अमल कर 33 प्रतिशत सीटे पर महिलाओं को चुनावों में प्रत्याशी घोषित करे।

Watch | Share | Subscribe

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

11 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

11 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

1 day ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago